बांदा। प्लाट पर मकान निर्माण के लिए पिलर बनवा रहे मालिक से हिस्ट्रीशीटर व दो अज्ञात साथियों ने मारपीट कर दी। प्लाट में निर्माण कार्य रोक दिया। धमकी दी कि 50 हजार रुपये दो नहीं तो मकान नहीं बनाने देंगे। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली में हिस्ट्रीशीटर समेत तीन पर मारपीट व रंगदारी वसूलने की रिपोर्ट दर्ज की है।
नरैनी कोतवाली क्षेत्र के लहुरेहटा गांव निवासी कमलेश ने शहर कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उसने कंचन पुरवा में दो साल पहले एक जमीन खरीदी थी। 29 नवंबर को वह अपने प्लाट पर मकान बनाने के लिए पिलर करा रहा था।
तभी शाम सात बजे मोहल्ले का हिस्ट्रीशीटर चंद्रप्रकाश उर्फ मैकू अपने दो अज्ञात साथियों के साथ आया और उससे मारपीट करने लगा। धमकी दी कि अगर 50 हजार रुपये न दिए तो जान से मार देंगे। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली में हिस्ट्रीशीटर चंद्रप्रकाश समेत तीन पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। शहर कोतवाल अनूप दुबे ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।