फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यातायात माह: 26,669 वाहनों का चालान, 2.89 करोड़ जुर्माना वसूला

Sat, 02 Dec 2023 12:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। यातायात माह नवंबर का शुक्रवार को पुलिस लाइन सभागार में समापन किया गया। यहां बताया गया कि यातायात माह के तहत नियमों का पालन न करने वाले 26,669 वाहनों को चालान करते हुए 2.89 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला गया। 26 वाहनों को सीज किया गया है। इस अवसर पर सर्वाधिक चालान करने वाले पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

पुलिस लाइन सभागार में एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्र द्वारा जागरूकता माह के समापन की घोषणा की गई। समापन समारोह में जागरूकता अभियान के तहत महत्वपूर्ण भूमिका निभाने तथा सर्वाधिक चालान करने वाले पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया गया।
उप निरीक्षकों में ट्रैफिक उप निरीक्षक संजय सिंह ने सर्वाधिक 1663 वाहनों के चालान किए। जबकि चौकी प्रभारी मुरवल चन्द्र प्रकाश तिवारी ने इस दौरान 779 वाहनों के चालान किए। यातायात पुलिस के मुख्य आरक्षियों में हेड कांस्टेबल बलबीर सिंह ने 1763 व आरक्षियों में कांस्टेबल ब्रजपाल ने सर्वाधिक चालान किए।
विज्ञापन

यातायात माह के दौरान बिना हेलमेट के 21525 वाहन, बिना सीटबेल्ट के 806 वाहन, बिना ड्राइविंग लाइसेंस के 1284 वाहन, नशे की हालत में 21 वाहन, काली फिल्म वाले पांच वाहन, मोबाइल फोन पर बात करने वाले 117 वाहन, तीन सवारी के 2153 वाहन, नो-पार्किंग के 1523 वाहन शामिल हैं।
इस दौरान बिना वैध परिपत्र के पाए जाने वाले 26 वाहनों को सीज भी किया गया। समापन समारोह में सीओ यातायात जियाउद्दीन अहमद, सीओ नगर गवेन्द्र पाल गौतम, आरटीओ बांदा व प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन वेदमणि मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें