फोटो -24- गांव जसईपुर में समारोह में शिक्षक को सम्मानित करते अतिथि। संवाद
तिंदवारी (बांदा)। अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल सिंह की तृतीय पुण्यतिथि पर गांव जसईपुर स्थित उनके आवास पर कार्यक्रम आयोजित हुआ।
उनके पुत्र प्रेम पाल सिंह और आनंद पाल सिंह ने कार्यक्रम में भागवत कथा व नेत्र शिविर के साथ प्रदेश से चयनित 50 उत्कृष्ट शिक्षकों को सम्मानित किया गया। बरेली के बिथरी चैनपुर के इंचार्ज प्रधानाध्यापक नरेश गंगवार और शिक्षिका दिव्या अग्रवाल को उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान दिया गया।
समारोह में फाउंडेशन के अध्यक्ष शंकर सिंह परिहार, महासचिव प्रेम सिंह, डायरेक्टर आनंद सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल, बबेरू विधायक विशंभर यादव समेत शिक्षक संगठन के पदाधिकारी व शिक्षक मौजूद रहे। (संवाद)