फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों के बजट में 50 फीसदी की कटौती

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। शासन ने ग्राम पंचायतों के पंचम वित्त बजट में 50 फीसदी की कटौती कर दी है। काटी गई राशि जिला स्वास्थ्य समिति को दी जाएगी। जिले को पंचम वित्त आयोग से छह करोड़ आवंटित किए गए हैं। इसमें से तीन करोड़ पंचायतों को मिलेंगे और तीन करोड़ जिला स्वास्थ्य समिति को दी जाएगी। स्वास्थ्य समिति इस धनराशि से कोविड-19 के उपकरण, दवा, पीपीई किट, कोरोना जांच किट आदि खरीदेगी।
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों के विकास कार्यों के लिए शासन से पंचम वित्त और 14वें वित्त से बजट दिया जाता है। इस वित्तीय वर्ष में जिले को पंचम वित्त से छह करोड़ की धनराशि आवंटित की गई। इसमें शासन ने 50 फीसदी धनराशि कोविड-19 के उपकरण, दवा, पीपी किट, जांच किट आदि खरीदने के लिए काटकर उसे जिला स्वास्थ्य समिति के खाते में भेज दी।
इससे ग्राम पंचायतों के अधूरे कार्य ठप होने की संभावना जताई जा रही है। जिला पंचायत राज अधिकारी संजय यादव का कहना है कि ग्राम पंचायतों का कार्यकाल दिसंबर माह में खत्म हो रहा है।
विज्ञापन

ऐसे में गांव के विकास में कोई खास फर्क पड़ने वाला नहीं है। समय कम होने की वजह से धन के दुरुपयोग की संभावना भी बढ़ सकती थी। शेष 50 फीसदी बजट से अधूरे कार्यों को पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें