बांदा। बोर्ड परीक्षा को लेकर माध्यमिक शिक्षा परिषद से अनंतिम 61 केंद्रों की सूची जारी की गई हैं। जिन पर 49 आपत्तियां दर्ज कराई गई हैं। इनका डीएम की अध्यक्षता में गठित समिति निस्तारण कर इसकी रिपोर्ट माध्यमिक शिक्षा परिषद के कार्यालय भेज दी जाएगी।
जनपद में हाईस्कूल में 23006 व इंटरमीडिएट में 18559 परीक्षार्थी शामिल हैं। डीआईओएस ने बताया कि चार दिसंबर तक केंद्रों को लेकर आपत्तियां ली गईं थीं। जिसमें 49 की आपत्तियां सामने आईं हैं। इनमें सबसे अधिक परीक्षा केंद्रों की दूरी के मामले हैं। इसका केंद्र निर्धारण समिति के माध्यम से निस्तारण किया जाएगा।