फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

475 बूथों में आज पड़ेंगे वोट

Thu, 08 Oct 2015 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। जिला पंचायत व क्षेत्र पंचायत चुनाव के पहले चरण में शुक्रवार को बड़ोखर खुर्द और महुआ ब्लाक के 475 मतदान केंद्रों में वोट पड़ेंगे। गुरुवार को दिन भर पोलिंग पार्टियों के रवाना होने का सिलसिला चलता रहा।
विज्ञापन


देर शाम तक सभी पार्टियां अपने-अपने मतदान केंद्रों पर पहुंच गईं। 71 पोलिंग पार्टियां रिजर्व में रखी गईं हैं। शुक्रवार को डीडीसी के 186 और बीडीसी के 916 प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटियों में बंद हो जाएगी। मतदान सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक होगा।

गुरुवार को नरैनी रोड स्थित राजा देवी डिग्री कालेज से 226 पोलिंग पार्टियां 44 बस, चार ट्रक और पांच मिनी बसों से मतदान केंद्रों को रवाना हुईं। प्रत्येक पोलिंग पार्टी में पीठासीन अधिकारी के साथ तीन मतदान अधिकारी शामिल हैं। यहां 226 बूथों में शुक्रवार को 1,42,082 मतदाता वोट डालेंगे।
विज्ञापन


डीडीसी में वार्ड-14 में 16, वार्ड-15 में 27, वार्ड-16 में 22, वार्ड-17 में 26 प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटियों में बंद होगी। उधर, महुआ ब्लाक में डीडीसी वार्ड-18 से 21 और बीडीसी के 103 वार्डों में चुनाव के लिए जेएन इंटर कालेज, गिरवां से पोलिंग पार्टियां रवाना की गईं।

यहां तीन बीडीसी सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। मतदान के लिए 34 बस, 15 ट्रक और 19 मिनी बसों से 249 पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों को रवाना की गईं।

यहां 249 बूूथों में 1,60,913 मतदाता वोट डालेंगे। यहां डीडीसी के लिए वार्ड-18 में 22, वार्ड-19 में 28, वार्ड-20 में 18, वार्ड-21 में 27 प्रत्याशियों की किस्मत पेटियों में बंद होगी। बड़ोखर खुर्द ब्लाक में 34 पोलिंग पार्टी (136 कार्मिक) और महुआ ब्लाक में 37 पोलिंग पार्टी (148 कार्मिक) रिजर्व में रखे गए हैं।

पहले चरण के चुनाव में बड़ोखर खुर्द ब्लाक में तीन जोनल व 15 सेक्टर मजिस्ट्रेट और महुआ ब्लाक में चार जोनल व 16 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम सुरेश कुमार ने सभी सेक्टर अधिकारियों को लगातार जोनल अधिकारियों के साथ संपर्क में रहने के निर्देश दिए हैं। मतदान समाप्ति के बाद मतपेटियां स्ट्रांग रूम तक पहुंचाने की जिम्मेदारी भी सेक्टर मजिस्ट्रेटों की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें