फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपद में चुने जाएंगे 471 प्रधान

Sun, 08 Nov 2015 11:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। ग्राम प्रधान और सदस्य चुनाव के लिए अधिसूचना जारी होने के साथ ही चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं। गांवों में जहां भावी प्रत्याशी अपनी तैयारियों में जुटे हैं, वहीं निर्वाचन विभाग भी तेजी से तैयारियां कर रहा है। रविवार को छुट्टी के बाद भी विकास भवन स्थित पंचायत चुनाव निर्वाचन कार्यालय आबाद रहा।
विज्ञापन


जिले के आठ विकास खंडों में चार चरणों में 471 ग्राम प्रधान व 6183 ग्राम पंचायत सदस्य चुने जाएंगे। पहले चरण में सबसे अधिक 135 प्रधान व 1755 सदस्यों का चुनाव होगा। इसके लिए नामांकन 16 नवंबर से शुरू हो जाएगा। सभी चरणों की मतगणना एक साथ 12 दिसंबर को होगी।

डीडीसी व बीडीसी चुनाव की तर्ज पर चार चरण निर्धारित किए गए हैं। इन ब्लाकों और चरणों में कोई फेरबदल नहीं किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम सुरेश कुमार ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया से मतगणना व परिणाम घोषित करने तक सभी कार्रवाई संबंधित ब्लाक मुख्यालयों में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें