फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडल में तीसरे दिन 46.6 मिमी बारिश

Thu, 07 Jul 2016 11:06 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
rain - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बांदा। चित्रकूटधाम मंडल में बुधवार की रात 46.6 मिलीमीटर बारिश हुई। तीन दिनों तक लगातार हुई बारिश जहां नगर वासियों के लिए आफत लेकर आई, वहीं खेतों में लबालब पानी भरने से किसान मेड़बंदी कर धान रोपाई की तैयारी में जुट गए हैं।  
विज्ञापन


केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक चित्रकूटधाम मंडल में पिछले छह दिनों में अब तक 220 मिलीमीटर बारिश हुई है। जुलाई के पहले सप्ताह में इतनी ज्यादा बारिश अपने आप में रिकार्ड है। बुधवार की रात 46.6 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई है।

महोबा में सबसे ज्यादा 54 मिलीमीटर, चित्रकूट और बांदा में 46-46 मिमी और हमीरपुर में सबसे कम 40 मिमी बारिश हुई। तीन दिनों से झमाझम बारिश से सूखे पड़े खेत और तालाब लबालब हो गए हैं। नहरें भी फुल चल रही हैं।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को दोपहर बाद तेज धूप से उमस में इजाफा हो गया। अधिकतम और न्यूनतम तापमान 2-2 डिग्री सेल्सियस बढ़ गया। उधर, खेत लबालब होने से किसान खुश हैं। धान की बेड़ डाल चुके किसान रोपाई में जुट गए हैं। मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएस खां ने बताया कि अब धूप-छांव का सिलसिला चलेगा। शुक्रवार और शनिवार को बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें