बांदा। गांवों की नई सरकार अस्तित्व में आ गई। ग्राम
प्रधानों और सदस्यों के शपथ ग्रहण करने के साथ ही जनपद के 454 पुराने
प्रधानों की विदाई और नए प्रधानों की पारी शुरू हो गई।
17
नवनिर्वाचित प्रधान सदस्यों का कोरम पूरा न होने से फिलहाल शपथ नहीं ले
सके। जिले के सभी आठ ब्लाक मुख्यालयों में नामित अधिकारियों ने प्रधानों और
सदस्यों को शपथ दिलाई।
शपथ ग्रहण समारोह में कई दिलचस्प नजारे भी नजर आए। पर्दानशीन महिला प्रधानों ने घूंघट और नकाब के अंदर शपथ ली।
मुख्यालय
के नजदीक स्थित बड़ोखर ब्लाक कार्यालय के सभागार में मुख्य विकास अधिकारी
राम कुमार सिंह ने 59 प्रधानों को शपथ दिलाई। इसके बाद सदस्यों को बीडीओ
आरडी यादव ने शपथ ग्रहण कराई।
इस अवसर पर मंडलायुक्त एल वेंकटेश्वर
लू ने नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों से कहा कि सबको जोड़कर और मिलजुलकर काम
करें। यही सच्चा धर्म है। यह भी कहा कि प्रधान अच्छा काम करके विधायक और जन
प्रतिनिधि बन सकते हैं।
गांवों में पेड़ लगवाएं। 26 दिसंबर को
होने वाली पहली बैठक में सभी छह समितियों का गठन करें। आयुक्त ने बताया कि
राज्य वित्त आयोग आदि से हरेक ग्राम पंचायत को 20 से 50 लाख रुपये मिलेंगे।
इसे ईमानदारी से खर्च करें।
बबेरू प्रतिनिधि के मुताबिक ब्लाक
सभागार में बीडीओ/मनरेगा उपायुक्त गिरीश कुमार पाठक ने 55 ग्राम प्रधानों
को शपथ ग्रहण कराई। यहां छह गांवों में सदस्यों का कोरम पूरा न होने से
प्रधान शपथ नहीं ले सके।
समारोह का संचालन कर रहे सचिव भवानी सिंह
ने कहा कि सरकार ने 150 दिन काम की गारंटी मनरेगा में दी है। उधर, सदस्यों
को एडीओ पंचायत जगदेव प्रसाद ने शपथ दिलाई।
नवनिर्वाचित प्रधानों
में राममूर्ति यादव (अधांव), रणवीर यादव (पतवन), चुन्नी देवी (बबेरू
ग्रामीण), शांति देवी (काजी टोला), श्रवण (अछाह), शिवबहादुर यादव (उमरहनी),
इंद्रपाल (परास), रजा हुसैन (अनौसा), विनोद निषाद (मरका) आदि शामिल रहे।
नरैनी
प्रतिनिधि के मुताबिक ब्लाक कार्यालय सभागार में जिला समाज कल्याण अधिकारी
केके सिंह ने 78 ग्राम प्रधानों को शपथ दिलाई। सदस्यों का कोरम पूरा न
ोहोने से पांच गांवों के प्रधान शपथ नहीं ले सके।
बीडीओ रामकिशुन
ने 77 ग्राम पंचायत सदस्यों को शपथ ग्रहण कराई। साथ ही मनरेगा का काम तुरंत
शुरू कराने और 26 दिसंबर को बैठक में प्रस्ताव तैयार कराने को कहा।
इस अवसर पर सीडीपीओ विमलेश कुमार, एनआरईपी विजय द्विवेदी, ब्लाक कार्यालय के लिपिक चंद्रभूषण चौहान व जहान अली इत्यादि उपस्थित रहे।
इसी
तरह तिंदवारी ब्लाक में 56 प्रधानों को बीडीओ ओपी त्रिपाठी ने शपथ दिलाई।
बिसंडा में 49 प्रधानों को जिला विकास अधिकारी श्रीकृष्ण त्रिपाठी ने शपथ
दिलाई। महुआ, जसपुरा, कमासिन आदि ब्लाकों में भी प्रधानों को शपथ दिलाई गई।