करतल। बुंदेलखंड किसान यूनियन ने करतल में किसान
पंचायत लगाई। किसानों की दयनीय हालत पर रोष जताते हुए शासन-प्रशासन के
खिलाफ नारे लगए। प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
राष्ट्रीय
अध्यक्ष विमल कुमार शर्मा ने किसानों की बिगड़ती हालत के लिए सरकारों को
जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि किसान दो वक्त की रोटी का जुगाड़ नहीं
कर पा रहे हैं।
कई घरों में कई-कई दिनों तक चूल्हे नहीं जल रहे।
सूखे से खेत परती पड़े हैं। कुछ खेतों को बोया तो अन्ना पशु सफाचट कर गए।
क्षेत्र के नेढ़ुवा, बड़ैछा, सलामतपुर, बिल्हरका, अकेलवा,कनाय, महराजपुर,
रगौली, पंचमपुर आदि गांवों में किसानों के घर अन्न का दाना नहीं बचा।
उन्होंने
मवेशियों के चारे की समस्या को देखते हुए संगठन की ओर से गौशाला खोले जाने
की घोषणा की। क्रेडिट कार्ड पर लिया गया कर्ज किसान वापस नहीं करेंगे।
किसान
संगठित होकर दिल्ली में धरना-प्रदर्शन करेंगे। पीएम को भेजे ज्ञापन में
प्रति हेक्टेयर 50 हजार रुपये मुआवजा, बैंक ऋण माफ करने, पांच एचपी का सोलर
पंप मुफ्त लगवाने, किसान आयोग गठित करने की मांग की।
यूनियन
उपाध्यक्ष श्रवण कुमार शर्मा, गजबदन शुक्ला, बाला प्रसाद, जिलाध्यक्ष
राजाराम गौतम, राहुल शर्मा, राजाभइया समेत 13 गांवों के किसान शामिल हुए।