फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

45 पारे में ज्यादा निकले, 33 की ठंडक में ठिठके मतदाता

विज्ञापन
लोकसभा चुनाव में 90 प्लस मतदान रैली को हरी झंडी दिखाते तत्कालीन डीएम हीरा लाल। (फाइल फोटो) - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। वर्ष 2019 में 45 डिग्री तपिश के बीच लोकसभा चुनाव में पड़े 63.24 फीसदी वोट का कीर्तिमान अबकी 33 डिग्री पारे की ठंडक में हुए विधानसभा चुनाव में भी नहीं टूट पाया। दोनों ही चुनावों में प्रशासन ने जोरशोर से मतदाता जागरुकता अभियान चलाए थे।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव में तत्कालीन डीएम हीरालाल ने 90 प्लस मतदान की मुहिम छेड़कर पिछले वर्ष 2014 के चुनाव से 10.55 फीसदी वोटों की वृद्धि की थी। अबकी मौजूदा प्रशासन ने 75 प्लस का नारा देकर जोरशोर से अभियान चलाया और पिछले 2017 के विधान सभा चुनाव से मात्र 2.49 फीसदी मतदान अधिक कराया।
वर्ष 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में 10.55 फीसदी मतदान बढ़ाने का श्रेय तत्कालीन डीएम हीरा लाल के नेतृत्व में प्रशासन के खाते में गया था। अभियान को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां जनसभा में मंच से सराहा था। निर्वाचन आयोग ने भी इसके लिए तत्कालीन डीएम हीरा लाल को पुरस्कृत किया था।
विज्ञापन

हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में मतदान का ग्राफ 75 फीसदी से ज्यादा करने के लिए प्रशासन ने जोरशोर से मुहिम चलाई। इसके अलावा विभिन्न संगठनों, धर्मगुरुओं और मीडिया आदि ने भी मतदाताओं को अधिक मतदान के लिए प्रेरित किया। डीएम अनुराग पटेल ने खुद इस अभियान में जमकर पसीना बहाया।
फिर भी जनपद के मतदाताओं पर इन कोशिशों का असर मामूली रहा। मात्र 2.49 फीसदी ही मतदान बढ़ा। वर्ष 2017 में जनपद की चारों सीटों में मतदान का औसत 59.67 फीसदी था। अबकी यह 62.16 प्रतिशत रहा। हालांकि लोकसभा के मुकाबले विधानसभा चुनाव में मतदान का ग्राफ ज्यादा होना चाहिए। क्योंकि इसमें प्रत्याशी भी ज्यादा होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें