फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बांदा-चित्रकूट के 44 हज यात्रियों को लगाए टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 9- हज यात्रियों के टीकाकरण कैंप मंच पर मौजूद मदरसा हथौरा और रब्बानिया के मौलाना। स्रोत - आयोजक।
विज्ञापन

बांदा। हज पर जा रहे बांदा और चित्रकूट के आजमीन (हज यात्रियों) को संक्रामक बीमारियों से बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने टीकाकरण किया और दवा पिलाई। उन्हें हज कमेटी की ओर से जारी बुकलेट भी दी गई। इसमें सेहत से संबंधित जानकारियां हैं।
टीकाकरण कैंप बांदा पैरा मेडिकल काॅलेज, तिंदवारा में मंगलवार को लगाया गया। मदरसा जामा अरबिया, हथौरा और दारुल उलूम रब्बानिया के मौलाना मंच पर मौजूद रहे। उन्होंने आजमीन को हज की शरई अहमियत व अन्य जानकारियां दीं। मदरसा हथौरा के मौलाना मसर्रत, मुफ्ती शकील, मौलाना हाफिज अनस, मौलाना स्वालेह आजमी, मौलाना कमरुद्दीन और दारूल उलूम रब्बानिया के मौलाना मेराज मसूदी (अकील मियां) , राशिद मियां आदि प्रमुख रूप से शामिल थे।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. विजेन्द्र सिंह सहित डॉ. टीआर सरसैय्या, डॉ. अजय कुमार, डॉ. पीके पांडेय, डॉ विजय शंकर केसरवानी, राधा शर्मा, आसिफ आदि ने टीकाकरण किया। पैरामेडिकल काॅलेज चेयरमैन डॉ. मकबूल व डाॅ. जरीना तथा मुख्य हज ट्रेनर हाजी आरिफ खां ने स्मृतिचिह्न देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

कैंप में बांदा के 41 और चित्रकूट के तीन हज यात्रियों का टीकाकरण किया गया। ट्रेनर आरिफ ने आभार व्यक्त किया। आजमीन के अलावा हाजी फसी उल्ला, कांग्रेस नेता मुमताज अली, पूर्व एओ सईद अहमद, मो. शाकिर, अजीजुस्समद, साजिद अली, बाबा फरीद, अरशद बिलाल, अयूब अली, नसीम बेगम, राबिया बेगम, शब्बीर जुगनू, मुसाब आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें