फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्यक्ष के 44 और सदस्य के 234 पर्चे बिके

Wed, 01 Nov 2017 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। अधिसूचना के बाद बुधवार को जिले की सभी 8 निकायों के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। पहले दिन दोनों नगर पालिका परिषदों और 6 नगर पंचायतों के लिए कुल 44 नामांकन पत्र खरीदे गए। सदस्यों के लिए सभी निकायों में 234 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। कहीं भी कोई पर्चा दाखिल नहीं हुआ। 7 नवंबर तक नामांकन का सिलसिला चलेगा। बांदा नगर पालिका सहित मटौंध और तिंदवारी नगर पंचायतों के लिए बांदा जीआईसी में नामांकन बिक्री और दाखिले की प्रक्रिया शुरू हुई। कोई भी दाखिला नहीं हुआ। बांदा में अध्यक्ष पद के लिए 7 और सदस्य के 100 पर्चे बिके। मटौंध में अध्यक्ष के 6 और सदस्य के 12 और तिंदवारी में अध्यक्ष के दो व सदस्य के 5 नामांकन पत्र खरीदे गए। अतर्रा में नगर पालिका के लिए एचआईसी में अध्यक्ष पद के 13 और सदस्य के 49 पर्चे बिके। नगर पंचायत बिसंडा में अध्यक्ष पद में 5 और सदस्य के 17 तथा ओरन में अध्यक्ष के लिए 2 व सदस्य के लिए 3 फार्मों की बिक्री हुई। बबेरू नगर पंचायत में अध्यक्ष के लिए दो और सदस्य के लिए 11 तथा नरैनी में अध्यक्ष के 7 और सदस्य के 32 पर्चे बिके। अध्यक्ष पद के नामांकन पत्र की कीमत 500 रुपये और सदस्य के लिए 200 रुपये देनी पड़ी।
विज्ञापन


बांदा : मोहम्मद इदरीस (दो सेट), मुईनुद्दीन राही (दो सेट), चंद्रभान (तीन सेट), श्याम मोहन (तीन सेट), निखिल, ममता और अवधेश (एक-एक सेट)
अतर्रा नगर पालिका : साकेत बिहारी मिश्रा, राम सजीवन, अशोक कुमार, छोटेलाल कुशवाहा, आनंद किशोर सिंह, कमलेश, भरत लाल, विपिन कुमार मिश्र, छोटेलाल पटेल, माधुरी गुप्ता, जगदीश प्रसाद गुप्ता, रामरतन गुप्ता, राजेंद्र कुमार।
विज्ञापन

बबेरू नगर पंचायत : रोहित कुमार व प्रेमचंद्र।
नरैनी नगर पंचायत : ओममणि वर्मा, विमला देवी, संगीता, रामबाबू व चेतू।
बिसंडा नगर पंचायत : रामदास, श्यामलाल व जगमोहन।
ओरन नगर पंचायत : रमेश प्रसाद और रामनरेश।
तिंदवारी नगर पंचायत : राजपति व  मुन्नी देवी
मटौंध नगर पंचायत : सुधीर सिंह, सुरेंद्र सिंह, हबीब अहमद, छोटेलाल प्रजापति, सुशील कुमार, लक्ष्मीनारायण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें