फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दवा और उपकरण के लिए 44.70 लाख मंजूर

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। कोविड-19 के लिए गठित कमेटी की मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में 44 लाख 70 हजार 240 रुपये की दवाएं और उपकरण आदि खरीद के लिए अनुमोदन दिया गया।
विज्ञापन

डीएम आनंद कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में राजकीय मेडिकल कालेज प्रधानाचार्य डा.मुकेश यादव ने कहा कि कोविड-19 इलाज में सहायक कुल 111 प्रकार की दवाओं की खरीद की जानी है। डीएम ने मुख्य कोषाधिकारी से परामर्श कर स्वास्थ्य विभाग को तीन माह की आवश्यक सामग्री का डिमांड लेटर तैयार करने और एक-एक माह की दवाएं क्रमिक रूप से खरीदने की मंजूरी दी।
कोरोना के इंजेक्शन के छह डोज लगाने के बारे में बताया गया। इस पर डीएम ने 500 इंजेक्शन खरीदने के निर्देश दिए। मेडिकल कालेज के आईसीयू वार्ड के लिए चार एसी खरीद के प्रस्ताव को डीएम ने यह कहकर खारिज कर दिया कि यह कोविड-19 से संबंधित नहीं है। अलबत्ता 15 अदद डीप वेन थ्रोम्बोसिस पंप खरीदने को मंजूरी दी गई।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि सीएचसी व पीएचसी के लिए आवश्यक कंज्यूमेबिल्स की 14 सामग्रियां उत्तर प्रदेश मेडिकल कारपोरेशन से आपूर्ति के बाद भी राज्य स्तर से उपलब्धता नहीं हो पा रही तो इसका कोविड-19 के नियंत्रण में आवश्यक होने का प्रमाण पत्र देकर अगली कार्रवाई की जाए। जिला अस्पताल में मानव संसाधन के प्रस्ताव को यह अस्पताल नान कोविड होने से खारिज कर दिया गया।
एचआर को मात्र कोविड हेतु ही मांग करने के निर्देश दिए। बैठक में औषधि क्रय के लिए 30 लाख, 500 अदद इंजेक्शन (रेमडिसिविर) के लिए 12,90,240 रुपये और 15 अदद डीवीटी पंप खरीदने के लिए 1,80,000 रुपये (कुल 44 लाख 70 हजार 240 रुपये) का अनुमोदन दिया गया। बैठक में प्रभारी सीडीओ वीपी मौर्या, मुख्य कोषाधिकारी कमलेश कुमार, प्रभारी सीएमओ डा.आरएन प्रसाद, जिला अस्पताल सीएमएस डा.उदयभान सिंह और डीपीआरओ संजय कुमार यादव उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें