फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा में मोटर एक्सीडेंड क्लेम टिब्युनल खुला

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। चित्रकूटधाम मंडल मुख्यालय में यहां मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण (मोटर एक्सीडेंट क्लेम ट्रिब्युनल) खोले जाने की कवायद शुरू कर दी गई है। इसके लिए सैनिक कल्याण विभाग के भवन को खाली कराया गया है। भवन में चले रहे खाद्य सुरक्षा विभाग के कार्यालय को पं.जेएन महाविद्यालय भवन में स्थानान्तरित किया गया है। उधर, शासन के निर्देश पर ट्रिब्युनल के लिए जिलाधिकारी ने पांच कर्मचारियों की तैनाती की है।
विज्ञापन


उच्च न्यायालय के आदेश पर जनपद स्तर पर मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण का गठन किया जाना है। मुख्य सचिव डा.अनूपचंद्र पांडेय भी डीएम को इसका निर्देश दे चुके हैं। ट्रिब्युनल में नियुक्त किए गए स्टाफ में सीलिंग लिपिक हुकुम सिंह पेशकार, राजस्व लेखकार इंद्रजीत वर्मा लेखाकार, नकल नवीस कमलेश द्विवेदी कनिष्ठ सहायक, टाइपिस्ट जयश्री कको आशु लिपिक पद पर तैनात किया गया है। एक चतुर्थश्रेणी कर्मचारी जमुना प्रसाद को भी लगाया गया है। गौरतलब है कि मोटर एक्सीडेंट संबंधी क्लेम मामले अब तक यहां विभिन्न अदालतों में चल रहे थे। इनकी संख्या साढ़े तीन हजार से ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें