फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: एक ही हाईवे में दो योजनाओं केे लिए स्वीकृत कराए 4.12 करोड़

Sun, 09 Mar 2025 12:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। प्रांतीय खंड पीडब्ल्यूडी ने एक ही हाईवे को दो कार्य योजना में स्वीकृत करा लिया। बांदा-बहराइच स्टेट हाईवे पर किलोमीटर 312 से 315 तक में इसी वर्ष नवीनीकरण के लिए चार करोड़ रुपये स्वीकृत कराए हैं। वहीं इसी में पैचवर्क के लिए भी 12 लाख रुपये ले लिए।
विज्ञापन

इसी में आधा मार्ग (करीब डेढ़ किलोमीटर) बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से नवीनीकरण कराया गया है। पीडब्ल्यूडी के इस भ्रष्टाचार की शिकायत मंडलायुक्त व डीएम से की गई है।
जेल रोड सुदामापुरी निवासी पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सुशील कुमार त्रिवेदी ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र दिया है। कहा है कि बांदा-बहराइच स्टेट हाईवे है। इसमें किलोमीटर 312 से 315.25 तक में नवीनीकरण के लिए शासन ने इसी वित्तीय वर्ष में चार करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं।
विज्ञापन

जबकि प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने इसी मार्ग में इसी दूरी पर 12 लाख रुपये पैचिंग के लिए स्वीकृत कराए। इतना ही नहीं इसी दूरी में डेढ़ किलोमीटर मार्ग बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के अधीन है।
डेढ़ वर्ष पहले यूपीडा ने इसमें नवीनीकरण व चौड़ीकरण कराया था। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग में जमकर भ्रष्टाचार किया जा रहा है।
भ्रष्टाचार की नीयत से ही उक्त लंबाई को स्वीकृत कराकर शासकीय धन की क्षति पहुंचाई जा रही है। उन्होंने जिलाधिकारी व मंडलायुक्त सहित शासन को भेजे गए पत्र में जांच कराकर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। जिससे सरकारी धन के दुरुपयोग को रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें