सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट ने मंगलवार को यहां निजामी पैलेस में मुफ्त नेत्र परीक्षण शिविर आयोजित किया। 150 की जांच हुई। 40 को आपरेशन और लेंस प्रत्यारोपण के लिए चित्रकूट भेजा गया।
बांदा कपड़ा व्यापार मंडल के शिविर में विशेष रूप से उपस्थित वरिष्ठ चिकित्सक डॉ.मोहम्मद रफीक और उद्योग व्यापार मंडल प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष कुमार गुप्त ने शिविर और सद्गुरु सेवा संघ के कामों को सराहा। नेत्र चिकित्सा को उत्कृष्ट मानव सेवा बताया।
कपड़ा व्यापार मंडल अध्यक्ष मुकेश कुमार जैन ने बताया कि कपड़ा मंडल वर्ष 2005 से स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर आयोजित कर रहा है। अध्यक्षता हाजी वाहिद अली निजामी ने की। संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र रावत ने किया।
जीयंतराम जीवन, प्रकाश चंद्र जैन, कमलेश कुमार, संतोष कुमार, अरुण रावत, सुमन रावत, अमित सेठ भोलू, मनोज जैन ने मरणोपरांत नेत्रदान का संकल्प फार्म भरा। इस अवसर पर महामंत्री मुकेश जैन सहित अजय दमेले, संतोष खैरा, संतोष गुप्त, आलोक सेठ, हरीश मूलचंदानी आदि उपस्थित रहे।
इसी प्रकार सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत मंगलवार को परिवहन विभाग ने प्राइवेट बस स्टैंड में नेत्र परीक्षण शिविर लगाया। नेत्र सर्जन डॉ.आरके आर्या ने 76 ड्राइवरों और कंडेक्टरों की आंख का परीक्षण किया। इनमें 16 लोगों की आंखें बीमार पाए जाने पर इलाज की सलाह दी गई।
शिविर का आयोजन परिवहन आयुक्त के निर्देश पर किया गया। इस अवसर पर एआरटीओ रामवृक्ष सोनकर, वीरेंद्र सिंह, राम सिंह, मालकर अधिकारी सुरेंद्र कुमार अग्रवाल आदि शामिल रहे।