फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

4.96 करोड़ से जसपुरा में बनेगा मिनी स्टेडियम

विज्ञापन
जसपुरा में मिनी स्टेडियम का भूमि पूजन करते विधायक बृजेश प्रजापति। साथ में पूर्व जिलाध्यक्ष लवले - फोटो : BANDA
विज्ञापन
जसपुरा (बांदा)। हाल ही में मुख्यमंत्री की गांवों में मिनी स्टेडियम स्थापना की घोषणा पर चित्रकूटधाम मंडल में क्रियान्वयन शुरू हो गया। रविवार को जसपुरा में मिनी स्टेडियम की आधारशिला रखी गई। यह स्टेडियम वर्ष 2019-20 में स्वीकृत हुआ है। इसकी लागत 4 करोड़ 96 लाख 28 हजार रुपये है।
विज्ञापन

मिनी स्टेडियम शिलान्यास समारोह में भाजपा विधायक बृजेश कुमार प्रजापति सहित भाजपा नेता उपस्थित रहे। उन्होंने हवन पूजन के साथ शिलान्यास किया। डीएम आनंद कुमार सिंह बैठक में व्यस्त होने से नहीं शामिल हो सके। एसडीएम पैलानी रामकुमार उपस्थित रहे।
विधायक ने पूजन के बाद शिलापट्ट का अनावरण किया। कहा कि मिनी स्टेडियम बनने से क्षेत्र के युवाओं को खेल प्रतिभा निखारने का अवसर मिलेगा। बुजुर्ग योग कर सकेंगे। यह भी कहा कि भाजपा सरकार की कथनी व करनी में कोई अंतर नहीं है।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि विपक्षी किसानों में भ्रम की स्थिति पैदा कर रहे हैं। विधायक ने कंबल भी वितरण किए। उनके साथ पूर्व जिलाध्यक्ष लवलेश सिंह, अशोक त्रिपाठी जीतू, भाजपा नेता व समाजसेवी नवीन गुप्ता, प्रेमनारायण द्विवेदी, गीता सागर, निवर्तमान प्रधान तोप सिंह, धनंजय सिंह आदि मौजूद रहे। स्टेडियम निर्माण निर्माण उत्तर प्रदेश प्रोजेक्टस कारपोरेशन लिमिटेड यूनिट 13- बांदा करा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें