फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: केन-बेतवा लिंक परियोजना के तहत जिले में 38 प्रतिशत काम पूरा

Mon, 13 Jul 2026 11:28 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। केन-बेतवा लिंक परियोजना के तहत जिले में चल रहे कार्यों में 38 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। इसके पूरा होने से जिले में सिंचित क्षेत्र 87 हजार हेक्टेयर से बढ़कर करीब 1.67 लाख हेक्टेयर हो जाएगा। सोमवार को जिलाधिकारी अमित आसेरी ने परियोजना की समीक्षा की। उन्होंने कार्य तेजी से कराने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन



पांच साल पहले केंद्र सरकार, मध्य प्रदेश सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार के बीच एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए थे। इसके तहत मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में दौधन बांध का निर्माण कार्य प्रगति पर है। लगभग 218.475 किमी लंबी केन-बेतवा लिंक नहर का निर्माण मार्च 2030 तक पूरा करने का लक्ष्य है। दौधन बांध मानसून के अतिरिक्त पानी को संग्रहित करेगा, जिससे पूरे वर्ष नियंत्रित जल उपलब्ध होगा। उत्तर प्रदेश को 1700 एमसीएम (मिलियन क्यूबिक मीटर) जल मिलेगा, जिसमें 66.77 एमसीएम पेयजल भी शामिल है। जिले में इस परियोजना से नरैनी, अतर्रा, बबेरू, बांदा सदर और पैलानी तहसीलें लाभान्वित होंगी।



बैठक में केन नहर प्रणाली के पुनरुद्धार, बरियारपुर पिकअप वियर और प्रस्तावित बांदा एवं पैलानी बैराज से संबंधित कार्यों की समीक्षा की गई।



जिलाधिकारी ने परियोजना को बुंदेलखंड क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण बताया, जिससे सिंचाई क्षमता में वृद्धि और सामाजिक-आर्थिक विकास को गति मिलेगी। समीक्षा बैठक में अधिशासी अभियंता नलिन वर्धन, जितेंद्र कुमार और अखिलेश कुमार सहित अन्य सहायक अभियंता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें