फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

36 वर्ष के दूल्हे संग फेरे लेने से इनकार

Thu, 04 Dec 2014 12:01 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, कमासिन, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
कमासिन। 15 वर्ष की बेटी को 36 वर्ष के उम्रदराज दूल्हे के साथ फेरे लेने के लिए मजबूर कर रही मां से बगावत करते हुए किशोरी ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। पुलिस ने नाबालिग की शादी को अपराध बताते हुए कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन

पिछड़े क्षेत्र के एक गांव की किशोरी बुधवार को अपने भाई के साथ थाने पहुंची। वहां थानाध्यक्ष घनश्याम पांडेय को अर्जी देकर कहा कि उसकी उम्र 15 साल है। आरोप लगाया कि उसकी मां 36 साल के व्यक्ति के साथ उसकी जबरन शादी कराने पर आमादा है। किशोरी के मुताबिक, मां ने गांव के एक व्यक्ति के साथ मिलकर यह शादी तय की है।
छह दिसंबर को बारात आ रही है। उसने शादी से मना किया तो उसकी पिटाई के साथ जान से मारने की धमकी भी दी है। किशोरी ने अपनी उम्र के संबंध में सुबूत देते हुए बताया कि पूर्व माध्यमिक विद्यालय से वर्ष 2013 में कक्षा-8 पास किया है। इसमें जन्मतिथि 9 मार्च 1999 दर्ज है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष घनश्याम पांडेय का कहना है कि किशोरी नाबालिग है। किसी भी दशा में ऐसी शादी नहीं होने दी जाएगी। जबरन कोशिश की तो मां व सहयोगियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें