फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: मासूम कार्तिक के शव का 36 घंटे बाद भी सुराग नहीं, सदमे में परिवार

Sun, 11 Jan 2026 11:33 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
फोटो- 06 पुलिस की मौजूदगी में यमुना की जलधारा में मासूम का शव खोजने के लिए जाल डालते गोताखोर। स
विज्ञापन
बांदा।
विज्ञापन

पिता की क्रूरता का शिकार हुए मासूम कार्तिक का शव घटना के 36 घंटे बीत जाने के बाद भी यमुना नदी की जलधारा में लापता है। इस घटना से मां शारदा गहरे सदमे में हैं और लगातार अपने बेटे के बारे में पूछ रही हैं। नौ जनवरी को घटना का खुलासा होने के बाद से ही पुलिस और गोताखोरों की टीमें अथक प्रयास कर रही हैं लेकिन नदी के तेज बहाव और गहराई के कारण अब तक कोई सफलता हाथ नहीं लगी है।
मासूम कार्तिक के मामा शंकर सिंह ने हत्यारोपी पिता राजेंद्र पर जानबूझकर बेटे की जान लेने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि राजेंद्र में कोई पश्चाताप नहीं दिख रहा है। परिवार ने प्रशासन और न्यायालय से हत्यारोपी पिता को मृत्युदंड देने की मांग की है। उनका मानना है कि ऐसे दरिंदों को कड़ी सजा न मिलने पर समाज में कोई भी बच्चा सुरक्षित नहीं रहेगा। मां शारदा की हालत सबसे दयनीय है। वह अपने बेटे की तस्वीर सीने से लगाए, कभी नदी की ओर तो कभी आसमान की तरफ देखती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शव की तलाश जारी, प्रशासन का आश्वासन

क्षेत्राधिकारी सदर राजवीर सिंह गौर ने बताया कि मासूम के शव की तलाश के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। गोताखोरों की मदद से पुलिस ने जलधारा में करीब 36 किमी तक सर्च अभियान चलाया है लेकिन अभी तक शव बरामद नहीं हो सका है। उन्होंने आश्वासन दिया कि पुलिस पूरी तत्परता से प्रयास कर रही है और हत्यारोपी को सख्त से सख्त सजा दिलाई जाएगी।

फोटो- 06 पुलिस की मौजूदगी में यमुना की जलधारा में मासूम का शव खोजने के लिए जाल डालते गोताखोर। स

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें