विकास भवन स्थित कोविड हेल्प डेस्क में रजिस्टर का अवलोकन करते डीएम आनंद कुमार सिंह।
- फोटो : BANDA
बांदा। जिलाधिकारी आनंद कुमार ने मंगलवार को विकास भवन का औचक निरीक्षण किया। एक दर्जन विभागों के 35 अधिकारी व कर्मचारी अनुपस्थित मिले। नाराजगी जाहिर की। सभी के हाजिरी रजिस्टर डीएम अपने साथ ले गए। सीडीओ को स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश दिए।
जिला पूर्ति, पशुपालन, रेशम आदि में गंदगी मिलने पर चेतावनी दी कि दोबारा निरीक्षण में गंदगी मिली तो संबंधित के विरूद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने एकीकृत कोविड-19 कंट्रोल रूम को देखा और कोरोना संक्रमितों की जानकारी लेने संबंधी रजिस्टर का अवलोकर किया। सीडीओ हरिश्चंद्र वर्मा, परियोजना दिनेशक डीआरडीए आरपी मिश्रा, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी संजीव बघेल, जिला पूर्ति अधिकारी राजीव तिवारी आदि मौजूद रहे।