फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन उल्लंघन में 34 गिरफ्तार, 11 रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बॉदा। लॉकडाउन का उल्लंघन और सोशल मीडिया पर गलत और भड़काऊ मैसेज भेजने वालों पर रिपोर्ट और गिरफ्तारी का सिलसिला जारी है। 24 घंटे के अंदर लॉकडाउन उल्लंघन की 11 रिपोर्ट दर्ज हुई। 32 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सोशल मीडिया मामले में 3 एफआईआर और एक गिरफ्तारी हुई है।
विज्ञापन

लॉकडाउन उल्लंघन मुकदमों की संख्या अब 58 हो गई है। इसमें 144 लोगों को नामजद किया गया है। इनमे 97 गिरफ्तार किए गए है। उधर, सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने में दर्ज हुई रिपोर्टों की संख्या 12 हो गई है। इसमें 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अब तक 11,966 वाहनों की चेंकिग हुई है। इसमें 1634 का चालान और 181 वाहनों को सीज किया गया है। वाहन चालकों से 6 लाख 24 हजार 200 रुपये शमन शुक्ल वसूला गया है। धारा 151, 107, 116 में 26 लोगों पर कार्रवाई की गई है। ब्यूरो
कमिश्नर और डीआईजी ने शिव गांव का निरीक्षण किया
ओरन। एक व्यक्ति को कोरोना पाजिटिव पाए जाने के बाद क्वारंटीन और सील कर दिए गए शिव गांव में बुधवार की शाम मंडलायुक्त गौरव दयाल और डीआईजी दीपक कुमार ने निरीक्षण किया। गांव में सभी तरफ से रास्ते बंद कर दिए हैं। लोग घरों से नहीं निकल रहे हैं।
विज्ञापन

आयुक्त ने एसडीएम महेंद्र प्रताप सिंह को निर्देश दिए कि क्वारंटीन किए गए लोगों को चिकित्सा, राशन आदि की दुश्वारी न हो। सुरक्षा में कोई चूक न हो। सीओ राजीव प्रताप सिंह और थाना प्रभारी प्रतिमा सिंह भी उपस्थित रहीं। संवाद
विधायक ने बांटी राशन सामग्री
ओरन। विधायक राजकरन कबीर ने बिसंडा ब्लाक के उतरवां, सिंहपुर, अमलिहा, परसेटा, ओरन ग्रामीण आदि गांवों में राशन सामग्री वितरित की। इस मौके पर देवमूरत द्विवेदी, बुद्धविलास पांडेय, राजा चतुर्वेदी, नीरज, राहुल, अवधेश त्रिपाठी, राजकिशोर रैकवार, विकास सिंह, अरविंद सेठ आदि उपस्थित रहे। संवाद
सफाई कर्मियों को बचाव सामग्री बांटी
नरैनी। ब्लाक पंचायत भवन में एडीओ पंचायत रमेशचंद्र कुशवाहा ने सभी 137 सफाई कर्मियों को दस्ताने, मास्क, चश्मा, सैनेटाइजर आदि सामग्री की किट बांटी। बताया कि सफाई कर्मियों को संक्रमण से बचाने के लिए ये उपाय किए गए हैं। अशोक यादव, राजबहादुर वर्मा, सुरेश आदि सचिव उपस्थित रहे।
उधर, नगर पंचायत ईओ अमर बहादुर सिंह ने बताया कि नगर के कुछ स्थानों पर रोजाना सैनेटाइजेशन कराया जा रहा है। यहां लोगों का आना जाना ज्यादा है। राजकुमार इंटर कालेज और कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय भी शामिल है। पांच कर्मचारी, करन, दिनेश गोविंद और सफाई नायक उमेश विश्वकर्मा आदि को लगाया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें