फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैरियरों पर 24 घंटे पुलिस करेगी चेकिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सरहद पर चौकसी के पुलिस ने कड़े बंदोबस्त किए हैं। अंतर्राज्यीय सीमाओं पर 15 और अंतर्जनपदीय सीमाओं पर 16 बैरियर बनाए गए हैं। यहां से गुजरने वाले हरेक वाहनों की चेकिंग की जा रही है। उधर, ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को अपनी ‘मोबाइल लाइव लोकेशन’ अफसरों को भेजनी होगी।
विज्ञापन


अपर पुलिस अधीक्षक एलबीके पाल ने बताया कि अंतर्राज्यीय सीमाओं में मटौंध-लौड़ी रोड पर गौरिहार, दौलतपुर व आलम खोड़ में बैरियर बने हैं। इनके अलावा कालिंजर-अजयगढ़ व सतना रोड में रामनगर, पहाड़ी खेरा, मोकछ नरदहा व ढोलबजा में, नरैनी-पन्ना रोड में पन्ना चौकी (करतल) व पदारथपुर में, फतेहगंज-सतना रोड में बरछा डडिय़ा, गोरे मऊ, कल्यानपुर व पंचमपुर में, गिरवां-छतरपुर रोड में स्योंढ़ा और कोतवाली नगर में कटिहार (एमपी) रोड में कहला गांव सीमा पर बैरियर बनाए हैं।

इसी तरह अंतर्जनपदीय सीमाओं के अंतर्गत महोबा मार्ग पर मटौंध में दो, फतेहपुर मार्ग में तिंदवारी, चिल्ला, पैलानी व मरका में एक-एक, हमीरपुर मार्ग में जसपुरा और चित्रकूट मार्ग पर कमासिन में तीन तथा बदौसा व बिसंडा में एक-एक बैरियर बनाए गए हैं। सभी बैरियरों पर एक उप निरीक्षक और चार कांस्टेबल 24 घंटे तैनात रहेंगे।
विज्ञापन


उधर, बैरियरों सहित अन्य चिह्नित स्थलों पर तैनात पुलिस कर्मियों को अपनी लाइव लोकेशन (तैनाती स्थल पर मौजूदगी) अफसरों को मोबाइल से भेजना होगी। जिन पुलिस कर्मियों के पास स्मार्ट फोन नहीं हैं, उनकी लोकेशन की जानकारी सहयोगी कर्मी को देना होगी। हालांकि पुलिस उच्चाधिकारियों के इस निर्देश पर दूरदराज और बीहड़ के गांवों में नेटवर्क समस्या आड़े आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें