फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनरेगा मजदूरों से भी कम है बुंदेलखंडियों की आय

विज्ञापन
विज्ञापन
मनरेगा मजदूरों से भी कम है बुंदेलखंडियों की आय
विज्ञापन

बांदा। बुंदेलखंड की बदहाली का मुद्दा बुधवार को विधान परिषद में भी गूंजा। खनिज संपदा से भरपूर बुंदेलखंड के लोगों की वार्षिक आय मनरेगा मजदूरों की वार्षिक आय से भी कम है, जबकि यहां की खनिज संपदा से प्रदेश ही नहीं दूसरे प्रदेशों के लोग भी मालामाल हो रहे हैं।

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को विधानपरिषद में पूछे गए सवाल के जवाब में बुंदेलखंड के सातों जिलों की प्रति व्यक्ति औसत आय बताई है। इसके मुताबिक बुंदेलखंड में प्रति व्यक्ति की औसत आय 44514 रुपये वार्षिक है। यानी प्रत्येक बुंदेलखंडी प्रतिदिन 122 रुपये कमा रहा है। मासिक आमदनी 3710 रुपये है। जिलेवार प्रति व्यक्ति की वार्षिक आय 44,514 रुपये औसत बताई है। यानी बुंदेलखंड के लोगों की आमदनी मनरेगा के दिहाड़ी मजदूर से भी कम है। मनरेगा में दैनिक मजदूरी 175 रुपये है।
विज्ञापन


बुंदेलखंड की बदहाली और तंगहाली किसी से छिपी नहीं है। कर्ज, मर्ज और आर्थिक तंगी से पलायन और आत्महत्याएं हो रही हैं। लेकिन सरकार की फाइलों में यहां के लोगों की खासी कमाई है। बुधवार को विधान परिषद में सदस्य सुरेश कुमार त्रिपाठी द्वारा पूछे गए ताराकित प्रश्न (संख्या-3) के लिखित उत्तर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुंदेलखंड के झांसी व चित्रकूटधाम और प्रयागराज (इलाहाबाद) मंडल की जनपदवार औसत आय बताई है।

बुंदेलखंड के सातों जिलों में कुल आय 3,11,596 रुपये वार्षिक है। इसमें औसत निकालने पर प्रत्येक जिले के लोगों की मासिक आय 3710 रुपये है। यानी हरेक बुंदेलखंडी मात्र 122 रुपये ही कमा पा रहा है। मुख्यमंत्री ने अपने उत्तर में केंद्रीय सांख्यकीय कार्यालय (भारत सरकार), अर्थ एवं संख्या प्रभाग द्वारा वर्ष 2015-16 में वर्ष 2011-12 के प्रचलित भागों का हवाला देकर तीनों मंडलों के जिलों की प्रति व्यक्ति आय बताई है।

विधान परिषद सदस्य सुरेश कुमार त्रिपाठी द्वारा पूछे गए एक अन्य सवाल कि जिन जिलों में प्रति व्यक्ति औसत आय बहुत कम है वहां औसत आय में वृद्धि के लिए क्या कार्य योजना बनाई गई है? इसके जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा है कि राज्य सरकार प्रति व्यक्ति आय बढ़ाने को कटिबद्ध है। प्रदेश के सीमित संसाधनों के अतिरिक्त निजी क्षेत्र से निवेश आकर्षित करने के लिए राज्य सरकार द्वारा नीतियां बनाई गई हैं।
विज्ञापन



बुंदेलखंड में प्रति व्यक्ति आय
जनपद प्रति व्यक्ति आय
बांदा 26,394
चित्रकूट 35,491
महोबा 59,425
हमीरपुर 41,823
जालौन 48,131
झांसी 59,014
ललितपुर 41,318

चित्रकूट में आमदनी घटी, अन्य जिलों में बढ़ी
बांदा। पिछले एक दशक में बुंदेलखंड में चित्रकूट जिला इकलौता है, जहां प्रति व्यक्ति की औसत आय घटी है। शेष 6 जिलों में आय का बढ़ना बताया गया है। अर्थ एवं संख्या प्रभाग उत्तर प्रदेश के आंकड़े यही बता रहे हैं। वर्ष 2004-05 से 2015-16 तक के बीच बुंदेलखंड के जिलों में प्रति व्यक्ति आय का औसत निम्न है।

जनपद 2004-05 2015-16 बढ़ी/घटी
बांदा 24,073 26,394 2321 बढ़ी
चित्रकूट 41,486 35,491 5995 घटी
हमीरपुर 31,901 41,823 9922 बढ़ी
महोबा 40,439 59,425 18986 बढ़ी
जालौन 34,068 48,131 14063 बढ़ी
झांसी 38,433 59,014 20581 बढ़ी
ललितपुर 32,555 41,318 8763 बढ़ी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें