फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दवाएं कम होने पर सीएमओ से स्पष्टीकरण मांगा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बांदा। डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने कार्यों में धीमी प्रगति पर पीडब्ल्यूडी अभियंता से नाराजगी जताई। बैठक से नदारद और दवाओं की उपलब्धता कम होने पर सीएमओ से स्पष्टीकरण मांगा है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों को बिना बताए स्कूलों से गायब होने वाले शिक्षकों का वेतन काटने के निर्देश दिए।

सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में डीएम ने कई विभागों की समीक्षा की। कहा कि आईजीआरएस पोर्टल की शिकायतों का रोजाना अधिकारी अवलोकन करें। मनरेगा कार्यों का मजदूरों को शीघ्र भुगतान किया जाए।
विज्ञापन


निर्देश दिए कि सभी गांवों में मनरेगा से एक काम होते रहें। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की धीमी रफ्तार पर नाराजगी जताई। लोक निरीक्षण विभाग प्रांतीय खंड व द्वितीय खंड अभियंताओं को कार्यों में प्रगति के निर्देश दिए। मरका घाट पुल व औगासी पुल निर्माण की धीमी प्रगति पर टीएसी जांच कराने को कहा।

डीएम ने गांवों को खुले में शौच से मुक्त (ओडीएफ) करने पर जोर दिया। चेतावनी दी कि इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेंगे। टीम बनाकर प्रतिदिन समीक्षा के निर्देश दिए। जल निगम व विद्युत ग्रामीण अधिशासी अभियंता को खबरदार किया कि बल्लान पेयजल योजना 15 जनवरी तक पूरी हो जाए।

डीएम ने शिक्षकों के अवकाश की नियमित जांच करने के भी निर्देश दिए हैं। कहा है कि बिना बताए अनुपस्थित होने पर शिक्षकों का वेतन काटकर प्रतिकूल प्रविष्टि दी जाए। पौहार, रेहुंटा व पचनेही गांव के स्कूलों में विद्युतीकरण कराने को भी कहा। गांवों के ऊर्जीकरण की भी समीक्षा की।
विज्ञापन


कुपोषित बच्चों के आधार कार्ड फीडिंग का काम तेज करने के निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ आरके सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट शैलेश कुमार, परियोजना निदेशक आरपी मिश्रा, उपायुक्त मनरेगा विकास मिश्रा, जिला पंचायत राज अधिकारी केके चौहान आदि उपस्थित रहे।

दवाएं कम होने पर सीएमओ से स्पष्टीकरण मांगा
धीमी प्रगति पर अभियंताओं से नाराजगी जताई
डीएम ने विकास कार्यों की समीक्षा की
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें