फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टक्कर से भड़की भैंस ने बाइक सवार वृद्ध को पटक कर मारा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बांदा। टक्कर लगने से खिसियाई भैंस ने बाइक सवार वृद्ध को सींगों से मार डाला। बाइक पर सवार दो अन्य लोग घायल हो गए। किसी तरह भाग कर जान बचाई। इन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना बिसंडा थाना क्षेत्र की है। मंगलवार को जामूं गांव के राजाराम (60) पुत्र परसन अपने नाती लवकुश (22) पुत्र मुंजीत सिंह के साथ बाइक से इटर्रा गांव जा रहे थे। साथ में उनके भतीजे नाती (55) पुत्र चुन्ना भी थे। इटर्रा से पहले कछिया पुरवा के पास बाइक सड़क पर जा रही भैंस से टकरा गई।
विज्ञापन


इस पर तीनों बाइक सवार गिरकर घायल हो गए। इसी बीच टक्कर लगने से खिसियाई भैंस हमलावर हो गई। उसने राजाराम पर हमला कर दिया। सींगों से कई बार उछालकर जमीन पर पटका। राजाराम की मौके पर ही मौत हो गई। लवकुश और नाती ने किसी तरह भागकर जान बचाई।
विज्ञापन


उधर से गुजर रहे राहगीरों ने इन दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राजाराम का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल लवकुश के पिता मुंजीत ने बताया कि राजाराम पेशे से किसान थे। उनके नाम 12 बीघा जमीन है। वे इटर्रा गांव अपनी पुत्री संगीता से मिलने जा रहे थे।

बाइक सवार दो अन्य को किया घायल, भागकर जान बचाई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें