फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

301 बच्चे नहीं दे पाए प्रवेश परीक्षा

Sun, 14 Feb 2016 11:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय की प्रवेश परीक्षा में पंजीकृत 729 परीक्षार्थियों में 301 गैरहाजिर रहे। सभी ब्लाकों में एक-एक परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। खंड शिक्षा अधिकारियों की लापरवाही से करीब आधे परीक्षार्थी इस परीक्षा से वंचित रह गए।
विज्ञापन


परीक्षा सत्र 2015-16 में कक्षा छह में प्रवेश के लिए रविवार को प्रवेश परीक्षा कराई गईं। परीक्षा मेें जिले के सभी परिषदीय स्कूलों के पांचवीं में पढ़ रहे बच्चों को शामिल कराने का जिम्मा खंड शिक्षा अधिकारियों को सौंपा गया था, लेकिन इन्होंने इसमें रुचि नहीं दिखाई।

प्रत्येक स्कूल से पांच-पांच मेधावी बच्चों को प्रवेश परीक्षा के लिए चयनित किया गया। इस तरह सभी आठ ब्लाकों के परिषदीय स्कूलों से कुल 729 छात्र पंजीकृत किए गए थे। 428 परीक्षार्थी उपस्थित हुए और 301 ने परीक्षा छोड़ी।
विज्ञापन


शहर के जीआईसी में सिटी मजिस्ट्रेट आरके श्रीवास्तव और अर्थ एवं संख्या अधिकारी आरडी यादव समेत पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि जल्द ही रिजल्ट घोषित किया जाएगा। मार्च में दाखिले शुरू होंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें