फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा: मंडल में 3000 कोरोना योद्धाओं को आज वैक्सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। वैक्सीन टीकाकरण का दूसरा चरण 22 जनवरी (शुक्रवार) को होगा। चित्रकूटधाम मंडल के चारों जिलों में 15 बूथ बनाए गए हैं। यहां लगभग तीन हजार स्वास्थ्य कर्मियों/कोरोना योद्धाओं को वैक्सीन दी जाएगी। पहले चरण में 1300 में मात्र 823 स्वास्थ्य कर्मियों ने ही वैक्सीन लगवाई थी। स्वास्थ्य विभाग ने दूसरे चरण में मंडल के चारों जनपदों के लिए 28,500 वैक्सीन और मंगाई हैं। यह झांसी आएंगी।
विज्ञापन

टीकाकरण का पहला चरण 16 जनवरी को हुआ था। दूसरे चरण के लिए शासन ने 22 जनवरी निर्धारित की है। बृहस्पतिवार को मंडल के सभी बूथों पर वैक्सीनेशन के लिए जरूरी व्यवस्थाएं पूरी कर लेने का दावा किया है। दूसरे चरण में बूथों की संख्या बढ़ा गई है। बांदा में चार के स्थान पर अबकी पांच बूथ बढ़ाए गए हैं। इन बूथों राजकीय मेडिकल कालेज (200 टीका), जिला अस्पताल व नरैनी सीएचसी (300-300), बहेरी व बिसंडा पीएचसी (200-200) टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
चित्रकूट में 4 बूथों में 600, हमीरपुर में 3 बूथों में 900 और महोबा में 3 बूथों में 300 वैक्सीन लगाई जाएगी। उधर, वैक्सीन की दूसरी खेप में मंडल के चारों जनपदों के लिए 28,500 डोज मंगाई गई हैं। यह झांसी से आएंगे। मंडल मुख्यालय बांदा से इसे लेने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम वाहन और पुलिस बल के साथ झांसी भेजी गई है। अपर स्वास्थ्य निदेशक डा. आरबी गौतम ने बताया कि सर्वाधिक 15,500 डोज हमीरपुर के लिए मंगाए गए हैं। बांदा में 6500, महोबा में 3500 और चित्रकूट में 3000 डोज आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें