फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बारिश से तीन दिन में 30 कच्चे घर गिरे

Thu, 14 Sep 2023 11:32 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश में बबेरू ब्लॉक के ग्राम बगेहटा में 30 के करीब घर गिर गए। ये कच्चे बने थे और इनके गिरने से कई परिवार बेघर हो गए। दूसरा मकान नहीं होने की वजह से उन्हें दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। मलबा गिरने से उनके घर गृहस्थि का सामान भी बेकार हो गया। ग्रामीणों ने राहत की मांग की है। नाला उफनाने से ज्यादा समस्या गहराई है।
विज्ञापन

ग्रमीणों ने बताया कि अधिक बारिश होने की वजह से नाला की ओवर फ्लो हो गया। इससे वह पानी घरों में घुस गया। आसपास बने कच्चे मकानों में पानी जाने से वह कमजोर पड़ने लगे। कहीं दीवार गिरी तो कहीं पूरी छत ही गिर गई। कुछ ग्रामीणों को चोटें भी आई हैं। गुरुवार को भी हल्की बारिश हुई।
जिसके बाद मलबे को हटाया गया और ग्रामीण सामान लेकर दूसरे गांव में इंतजाम कर रहने चले गए। ग्राम प्रधान अकबर हुसैन ने बताया कि अधिक बारिश होने की वजह से नाले का पानी घरों में चला गया, इस वजह से यह दिक्कतें हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें