फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: यात्रियों को प्रयागराज महाकुंभ पहुंचाएंगी रोडवेज की 270 बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
ेबांदा। प्रयागराज में महाकुंभ का पहला शाही स्नान 14 जनवरी को है। कुंभ मेले में यात्रियों को पहुंचाने के लिए चित्रकूटधाम मंडल रीजन के चारों डिपो बांदा, महोबा, हमीरपुर और राठ की 270 बसें लगाई जाएंगी। महज 61 बसें ही अन्य यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाने का काम करेंगी। चित्रकूटधाम मंडल रीजन के चार डिपो में 331 बसों का बेड़ा है। परिवहन मंत्री दयाशंकर के निर्देश पर परिवहन निगम कुंभ मेले की तैयारियों में जुटा है। क्षेत्रीय प्रबंधक संदीप अग्रवाल ने बताया कि प्रति डिपो से तकरीबन 65 से 70 बसें कुंभ मेले में यात्रियों को प्रयागराज पहुंचाने और वहां से वापस लाने में लगाई जाएंगी।
विज्ञापन


चारों डिपो के एआरएम को पत्र जारी कर बसों की मरम्मत कराने, शीशा समेत उनमें फॉग लाइटें आदि लगवाने के निर्देश दिए हैं। आरएम ने निर्देश दिए कि किसी भी दशा में खटारा रोडवेज बसों को रूट पर न भेजा जाए। बताया कि 10 जनवरी से लेकर 28 फरवरी तक 270 रोडवेज बसें कुंभ में लगाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें