फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

269 संक्रमितों को किया स्वस्थ, खुद को बचा नहीं पाए 8 डाक्टर

विज्ञापन
राजकीय मेडिकल कालेज। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। 269 कोरोना पॉजिटिव का इलाज कर उनकी सेहत बहाल कर देने वाला चित्रकूटधाम मंडल का इकलौता राजकीय बांदा मेडिकल कालेज/कोविड-19 हॉस्पिटल अब खुद इसी मर्ज का शिकार हो गया है। एक के बाद एक यहां के 8 डाक्टर और 6 स्वास्थ्य कर्मचारी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। कोरोना संक्रमण की गिरफ्त में आने की शुरूआत यहां मेडिकल कालेज के प्रधानाचार्य से ही हुई। मेडिकल कालेज का सरकारी आवासीय परिसर अब पूरी तरह हॉटस्पॉट है। सभी संक्रमित डाक्टर यहां अपने-अपने आवासों में आइसोलेट हैं। अलबत्ता प्रधानाचार्य लखनऊ में भर्ती हैं।
विज्ञापन

मंडल के चारों जनपदों के कोरोना संक्रमितों को यहां के मेडिकल कालेज में ही इलाज मिलता है। यहां आइसोलेशन वार्ड है। रात-दिन संदिग्ध और संक्रमित मरीजों के बीच सेवाएं दे रहे डाक्टर और स्टाफ कर्मी तमाम एहतियातों के बाद भी खुद को बचा नहीं पा रहे। सबसे पहले 30 जून को यहां प्रधानाचार्य डा.मुकेश यादव पॉजिटिव पाए गए।
अगले ही दिन उनकी पत्नी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई। इसके बाद एक-एक करके डा.अभिषेक राय (मेडिसिन), उप प्रधानाचार्य डा.सुनील कौशल (कम्युनिटी), डा.जूही यादव (दंत रोग), डा.वीरेंद्र यादव (फार्माकोलॉजी), डा.पवन गौतम (बॉयो केमिस्ट्री), डा.शैलेंद्र मिश्रा (मानसिक रोग) और डा.विनय कुमार (एनाटॉमी) के नमूनों की जांच भी पॉजिटिव आई। यह सभी डाक्टर मेडिकल कालेज परिसर में ही स्थित अपने सरकारी आवास में आइसोलेट हैं। इनमें कई के परिजन भी संक्रमण की चपेट में हैं। इसी दौरान 26 जून को प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना भी मेडिकल कालेज का निरीक्षण कर गए हैं।
विज्ञापन

269 की सेहत बहाल की मेडिकल कालेज ने
बांदा। राजकीय मेडिकल कालेज/कोविड-19 हॉस्पिटल (बांदा) में अब तक 312 कोरोना संक्रमित मरीजों को भर्ती किया जा चुका है। इनमें 269 मरीज इलाज के बाद स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। प्रभारी प्रधानाचार्य डा.सुनील कुमार आर्या ने बताया कि मौजूदा समय में 47 मरीज यहां भर्ती हैं। अच्छी बात यह है कि अब तक यहां कोरोना से किसी भी मौत नहीं हुई है। यहां के दो संक्रमितों में से एक कानपुर और एक लखनऊ में भर्ती है। इसके पूर्व जब मेडिकल कालेज में क्वारंटीन वार्ड में अब तक कुल 873 मरीज भर्ती होने के बाद डिस्चार्ज हो चुके हैं।
पति-पत्नी सहित तीन और कोरोना की चपेट में
बांदा। कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। शनिवार को तीन और संक्रमित मरीज मिले हैं। इनमें पति-पत्नी भी शामिल हैं। तीनों हाल ही में संक्रमित पाए गए यहां रेलवे के सहायक पायलट के संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं।
मंडलायुक्त गौरव दयाल ने बताया कि शनिवार को आई जांच रिपोर्ट में स्वराज कालोनी (गली नंबर-1) निवासी पति-पत्नी पॉजिटिव पाए गए हैं। इनके अलावा अलीगंज निवासी 35 वर्षीय युवक भी पॉजिटिव पाया गया है। अब जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 73 हो गई है। इनमें 33 अभी भी सक्रिय मरीज हैं। शेष 40 लोगों के स्वस्थ हो जाने पर उन्हें डिस्चार्ज किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें