फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 नए कोरोना पॉजिटिव मिले, 51 ठीक हुए

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने के साथ ही स्वस्थ होने वालों की दर भी बढ़ी है। शनिवार को पांच बंदियों सहित 25 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। वहीं 51 संक्रमित स्वस्थ हो गए हैं। जिले में अब सक्रिय संक्रमितों की संख्या 270 हो गई है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 2385 संदिग्धों के नमूनों की जांच कराई गई। शनिवार को आई रिपोर्ट में 25 कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इनमें सात महिलाएं और दो बच्चे भी शामिल हैं।
शहर में कताई मिल, कटरा, डीएम कालोनी, पुलिस लाइन, स्वराज कालोनी सहित ग्रामीण क्षेत्र में फतेहगंज, नरैनी, निभौर, माचा, बबेरू, अलिहा, मौदहा, अतरहट, मऊ, बिलगांव व बिसंडा में नए संक्रमित मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डा.एके श्रीवास्तव ने बताया कि तीसरी लहर में अब तक 1001 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें 729 ठीक हो चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें