जिला महिला अस्पताल का निरीक्षण करते डीएम आनंद कुमार सिंह। साथ में सीएमओ डा.एनडी शर्मा व सीएमएस डा
- फोटो : BANDA
बांदा। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत बुधवार को मनाए गए मातृत्व दिवस का डीएम आनंद कुमार सिंह ने जिला महिला अस्पताल में जायजा लिया। 24 गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण किया गया। महिला चिकित्सक डॉ. दिव्या गौतम एवं डॉ. स्वाती मिश्रा ने महिलाओं का चेकअप किया।
गर्भवती महिलाओं का ब्लड प्रेशर, खून और पेशाब की जांच की गई। दो गर्भवती महिलाएं हाई रिस्क श्रेणी की पाई गईं। चिकित्सकों ने गर्भवती महिलाओं के साथ काउंसलिंग की। उन्हें खानपान और गर्भावस्था के दौरान बरती जाने वाली सावधानियां आदि के बारे में जानकारी दी।
डीएम ने निर्देश दिए कि योजना का लाभ ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को दिया जाए। डीएम ने ट्रामा सेंटर का भी निरीक्षण किया। प्रथम तल पर आईसीयू बेड देखे। निरीक्षण के दौरान सीएमओ डॉ. एनडी शर्मा और महिला-पुरुष अस्पतालों के सीएमएस उपस्थित थे।