फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बिना रवन्ना मौरंग ढो रहे 24 ओवरलोड ट्रक सीज

Thu, 05 Feb 2026 11:18 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
पैलानी। पैलानी तहसील के अम्लोर गांव स्थित टास्क फोर्स ने एक कार्रवाई की है। उप जिलाधिकारी अंकित वर्मा, सीओ सदर राजवीर और जिला खनन अधिकारी (डीएमओ) की अगुवाई में छापा मारा गया। जहां बिना रवन्ना (अनुमति पत्र) के ओवरलोड मौरंग ढो रहे 24 ट्रकों को सीज किया गया। यह अभियान देर रात 12 बजे से शुरू होकर सुबह तीन बजे तक चला।
विज्ञापन

अम्लोर गांव के ग्रामीणों ने लंबे समय से रात के समय अवैध खनन और ओवरलोड ट्रकों के चलने की शिकायतें आ रही थीं। वहीं, छापा मारने की भनक लगते ही अधिकांश ट्रक चालक रास्ते में ही मौरंग पलटकर भागने में सफल रहे। पलटी गई मौरंग को बाद में जेसीबी की मदद से हटाया गया। जिससे यातायात सुचारू बना रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें