फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 घंटे में दो किलो भूसा ही खा पा रहे हैं गोवंश

विज्ञापन
विज्ञापन
करतल। क्षेत्र के रगौली भटपुरा गांव में 12 बीघे जमीन पर बनी गोशाला में 480 गोवंश बंद हैं। यहां गोवंशों को रोजाना दो-दो किलो भूसा ही दिया जा रहा है। इससे गोवंश पेट न भरने से अकाल मौत के शिकार हो रहे हैं।
विज्ञापन

गोशाला के नाम पर प्रति गोवंश 30 रु पये शासन द्वारा दिया जाता है। रोजाना 480 गोवंश का कुल 14400 रोजाना संचालन समिति प्रबंधक को मिल रहा, लेकिन प्रति गोवंशों को 24 घंटे में महज दो किलो भूसा ही पेट भरने को मिल पर रहा है। इससे गोवंश अकाल मौत के शिकार हो रहे हैं। गांव के सुंदरलाल, राजेश, ओला, सद्दू, कृपाल, मनसा, रामकेश आदि ने आरोप लगाया कि प्रतिदिन चार से छह गोवंशों की मौत हो रही है। सीडीओ हरिश्चंद्र ने कहा कि शासन से जो भी धन आता है वह गोवंशों के चारे-पानी के लिए मुहैया करा दिया जाता है। कहा कि वहां क्या हो रहा, यह जांच का विषय है। बीडीओ मनोज कुमार ने कहा कि गोशाला के अंदर छाया की व्यवस्था है। समय मिलने पर स्वयं गोशाला जाकर गोशाला का निरीक्षण किया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें