बांदा। कोरोना की तीसरी लहर से निपटने की तैयारियों के बीच शासन ने स्वास्थ्य विभाग में बड़े पैमाने पर फेरबदल किया है। चिकित्साधिकारियों सहित डाक्टर और स्वास्थ्य कर्मी भी शामिल हैं। चित्रकूटधाम मंडल के कुल 23 डाक्टर स्थानांतरित किए गए हैं। इनमें 15 लेवल-वन चिकित्साधिकारी भी शामिल हैं। सबसे ज्यादा तबादला बांदा जिले से हुए।
मंडल के अपर निदेशक (स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण) डा. आरबी गौतम के मुताबिक स्थानांतरित डाक्टरों में बांदा के नरैनी सीएचसी से डा. मोहम्मद अनवर व जौरही पीएचसी से डा. नरेंद्र कुमार विश्वकर्मा शामिल हैं।
हमीरपुर जिले से डा. शिवओम भू समेत जिला क्षय रोग केंद्र से डा. अनिल कुमार, जिला जेल से डा. शिव शास्त्री, मौदहा सीएचसी से डा. अनिल कुमार, महोबा के कुलपहाड़ सीएचसी से डा. विनोद कुमार व चित्रकूट से डा. भागवत प्रसाद पांडेय का तबादला किया गया है। इनके अलावा लेवल-1 पर तैनात रहे बांदा के 13 और महोबा के दो चिकित्साधिकारी भी स्थानांतरित किए गए हैं।
इनमें बांदा जिले से डा. तृप्ती श्रोतिया (अतर्रा), डा. राम लोलारख (बड़ोखर खुर्द), डा. अखिलेश सिंह (बीरा), डा. अमर सिंह (बांदा), डा. सौरभ प्रकाश (देवरार), डा. अर्चना दोहरे (जसपुरा), डा. प्रसून जायसवाल (कमासिन), डा. विजय प्रताप यादव (सादी मदनपुर), डा. अमित कुमार सिंह (महुआ), डा. सतीश सिंह (पैलानी), डा. बलवीर साहू (परसौड़ा), डा. धीरेंद्र प्रताप सिंह (तिंदवारी) व डा. नीरज कुमार सिंह पटेल (नरैनी) और महोबा जिले के डा. अमित पांडेय (दुलारा) व डा. मनोज कुमार राजपूत (किल्लौहा) शामिल हैं।
इनके अलावा हमीरपुर और चित्रकूट के सीएमओ भी बदल दिए गए हैं। हमीरपुर सीएमओ रहे डा. राजकुमार सचान को झांसी और चित्रकूट सीएमओ डा. विनोद कुमार यादव को संयुक्त निदेशक (झांसी) पद पर भेजा गया है।