फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22 सभासदों ने दिया अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस

Tue, 06 Sep 2016 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
विज्ञापन
अध्यक्ष के विरुद्ध अविश्वास का नोटिस देने कलेक्ट्रेट आए बांदा नगर पालिका सदस्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांदा। अध्यक्ष और सदस्यों के बीच जंग से जूझ रही बांदा नगर पालिका परिषद में एक और नया मोड़ आ गया है। अब तक प्रदर्शन, धरना और ज्ञापन से अध्यक्ष और ईओ का लगातार विरोध करते चले आ रहे सदस्यों ने अध्यक्ष के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दिया है। जिलाधिकारी से बैठक बुलाकर इस पर मतदान कराने का अनुरोध किया है। नोटिस देने वालों में पालिका के 25 में से 22 सदस्य शामिल हैं। भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी के विरोध में कई सदस्य अध्यक्ष और ईओ के खिलाफ काफी अरसे से मोर्चा खोले हैं। इसमें कई जांच आदि भी हो चुकी हैं। लोकायुक्त भी जांच कर चुके हैं। मामला शासन स्तर पर लंबित है। इधर, कुछ दिनों से नगर पालिका अध्यक्ष के विरुद्ध स्वकर मूल्यांकन भवन टैक्स को लेकर सदस्यों ने मोर्चा खोल रखा है। व्यापार मंडल आदि भी इसके विरोध में है।
विज्ञापन


अब सदस्यों ने मंगलवार को सामूहिक हस्ताक्षरों से अविश्वास प्रस्ताव के लिए नोटिस दी है। जिलाधिकारी को दी गई नोटिस उप जिलाधिकारी एके पुष्कर को सदस्यों ने सौंपी। इसमें कहा गया है कि स्वमूल्यांकन पद्धति से भवन कर 80 गुना तक बढ़ा दिए गए हैं। अध्यक्ष लगातार मनमानी और भ्रष्टाचार कर रही हैं। सदस्यों ने नगर पालिका एक्ट 1916 की धारा 87 का हवाला देते हुए कहा है कि अविश्वास प्रस्ताव में मतदान के लिए बैठक बुलाई जाए। उधर, प्रभारी अधिकारी स्थानीय निकाय/एसडीएम प्रहलाद सिंह ने बताया कि सदस्यों द्वारा दी गई नोटिस की छानबीन की जाएगी। जिलाधिकारी को भी अवगत कराया जाएगा। डीएम जो भी निर्देश देंगे वह कार्रवाई कराई जाएगी। अविश्वास प्रस्ताव की नोटिस देने वाले सदस्यों में तौफीक अंसारी, पार्वती, सुधीर कुमार प्रजापति, कोहनूर, मोहिनी देवी, जुबैदा खातून, वृंदावन, मुन्नी देवी गुप्ता, मुकेश कुमार श्रीवास, संतोष शुक्ला, रामदुलारी, दिनेश कुमार डीके, दिलीप सिंह, भारत प्रजापति, गुड़िया देवी, अजीजुल हक, मीना चौरसिया, लल्लू खां, संजीव निगम, राम प्रताप राजपूत, मधु त्रिपाठी और जितेंद्र कुमार मिश्रा आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें