फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच प्रतियोगिताओं में 22 छात्राएं बनीं विजेता

विज्ञापन
22 girls became winners in five competitions - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। गणतंत्र दिवस से शुरू प्रतियोगिता सप्ताह का बुधवार को समापन हो गया। राजीव गांधी डीएवी महावािद्यालय में इस दौरान विभिन्न पांच प्रतियोगिताएं हुईं। इनमें 22 प्रतिभागी छात्र-छात्राएं विजेता बने। इनमें ज्यादातर संख्या छात्राओं की है। इन सभी को महाविद्यालय के वाषिकोत्सव में पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन

रंगोली में प्रिया सक्सेना (बीकाम तृतीय), आद्या तिवारी और संगीता कुशवाहा (बीए) प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहीं। कोविड-19 एक आपदा अवसर में परिवर्तन करने की चुनौती विषय पर निबंध प्रतियोगिता में शालिनी द्विवेदी (बीकाम तृतीय), खान मंतशा (बीकाम प्रथम) और वैशाली गुप्ता (बीकाम तृतीय) को क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान मिला। मेंहदी में श्रुति राजपूत (बीए द्वितीय) प्रथम, अमनप्रीत कौर (बीकाम तृतीय) द्वितीय और शिवानी रैकवार (बीए तृतीय) और प्रियंका (बीए द्वितीय) तृतीय रहीं।
निष्प्रयोज्य सामग्री (वेस्ट मैटेरियल) से सजावटी सामान प्रतियोगिता में रोशनी साहू (बीए द्वितीय) अव्वल रहीं। रोशनी (बीए द्वितीय) को दूसरा और अमनप्रीत कौर (बीकाम तृतीय) तथा पिंकी प्रजापति (बीए द्वितीय) को तीसरा स्थान मिला। फिजा खलील (बीकाम द्वितीय), पलक गुप्ता (बीए प्रथम), वैशाली गुप्ता (बीकाम द्वितीय) और रिचा यादव (बीए प्रथम) को सांत्वना पुरस्कार दिए गए। निष्पक्ष मतदान के प्रति जागरुकता पोस्टर प्रतियोगिता में रिया गुप्ता (बीकाम प्रथम), फिजा खलील (बीकाम द्वितीय) और माही तिवारी (बीकाम प्रथम) व प्रिया सक्सेना (बीकाम तृतीय) को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।
विज्ञापन

प्राचार्य डा.रामभरत सिंह तोमर और कार्यक्रम प्रभारी डा.गरिमा द्विवेदी ने बताया कि प्रतियोगिताओं के निर्णायकों में संतोष मसुरहा, पूर्व प्रधानाचार्य बाबूलाल गुप्त, नृत्य गुरु श्रद्धा निगम, एसीडी स्टूडियो निर्देशक निशा गुप्ता और चित्रकार कुमारी साधना प्रजापति शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें