फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनिज टीम पर हमले का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
Accused of attack on mineral team arrested - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। अवैध खनन और गैंग बनाकर बालू का अवैध कारोबार तथा खनिज विभाग की टीम पर हमले के आरोपी पप्पू निषाद उर्फ विधायक को शहर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वह कोतवाली क्षेत्र के ग्योड़ी बाबा गांव का रहने वाला है। उस पर विभिन्न धाराओं के सात आपराधिक केस दर्ज बताए गए हैं।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक कुछ दिनों पहले मुक्तिधाम के पास खनिज अधिकारी और उनके साथ अन्य अधिकारियों व कर्मियों की टीम पर पप्पू निषाद ने अपने गैंग के साथ हमला किया था। इसका केस दर्ज है। बुधवार को उसे मुक्तिधाम रोड पर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक यह गैंग बनाकर अवैध खनन करता है। इस पर गिरोह बंद अधिनियम आदि के केस हैं। गिरफ्तारी टीम इंसपेक्टर जयश्याम शुक्ला, एसआई शैलेंद्रचंद्र पांडेय सहित कांस्टेबल आशीष कुमार व राजू कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें