फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील अधिवक्ता संघ चुनाव में 22 प्रत्याशी मैदान में

विज्ञापन
निर्विरोध कनिष्ठ उपाध्यक्ष चुने गए राजेश द्विवेदी। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
अतर्रा। तहसील अधिवक्ता संघ चुनाव में गुरुवार को नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई। कनिष्ठ उपाध्यक्ष के दो पदों पर मात्र एक-एक नामांकन दाखिल किए जाने से क्रमश: राजेश द्विवेदी और रामनरेश यादव निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। शेष पदों में 22 प्रत्याशियों के बीच चुनाव होगा।
विज्ञापन

आखिरी दिन अध्यक्ष पद पर दिलदार वर्मा व अमर सिंह राठौर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष में सतीशचंद्र चंदेल व विपिन कुमार मिश्रा और महासचिव में राजेंद्र कुमार गुप्ता, मनोज द्विवेदी, विपिन मिश्रा व संतोष गुप्ता ने अपने पर्चे दाखिल किए। संयुक्त सचिव (प्रशासन) में रामप्रसाद वर्मा, संयुक्त सचिव (प्रकाशन) में रमेश चौरिहा व राघवेंद्र गुप्ता, पुस्तकालयाध्यक्ष में दिनेश कुशवाहा व सुरेंद्र कुशवाहा और कोषाध्यक्ष में सुशील कुमार गुप्ता
जितेंद्र कुमार तिवारी व नरेंद्र गुप्ता तथा वरिष्ठ सदस्य रमेश सिंह, अमर बाबू सचदेवा, अरुण कुमार तिवारी और कनिष्ठ सदस्य में अशोक द्विवेदी, संतोष कुमार यादव व आशीष कुमार मैदान में हैं। निर्वाचन अधिकारी छोटे लाल अवस्थी ने बताया कि कुल 175 अधिवक्ता मतदाता हैं। 11 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच व नाम वापसी होगी। 21 फरवरी को मतदान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें