फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब ने युवा किसान की जान ली

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बांदा। शराब ने युवा किसान की जान ले ली। परिजनों के मुताबिक अधिक शराब पीने से मौत हुई। जहरीली शराब की आशंका पर पोस्टमार्टम के बाद बिसरा सुरक्षित रख लिया गया।

तिंदवारी थाना क्षेत्र के भिड़ौरा गांव निवासी जयगोपाल (40) पुत्र बल्देव सिंह बुधवार की रात देवी मंदिर के नजदीक बेहोशी हालत में पड़ा था। ग्रामीणों की सूचना पर घरवाले उसे पीएचसी ले गए। यहां प्रभारी चिकित्साधिकारी डा.अजय कुमार विश्वकर्मा ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भतीजे श्यामभरोसे ने बताया कि चाचा जयगोपाल शराब का आदी था। बुधवार की रात भी शराब की दुर्गंध आ रही थी। उसने ज्यादा शराब पीने से मौत होने की आशंका जताई। जहरीली शराब पिलाकर हत्या करने के प्रश्न पर श्यामभरोसे का कहना था कि उसकी किसी से कोई रंजिश नहीं थी। वह अविवाहित था। खेतीबाड़ी करके गुजारा करता था। गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद बिसरा जांच के लिए सुरक्षित रख लिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें