फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां की डांट से नाराज युवक ने फांसी लगाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। मां की डांट से नाराज युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। उधर, अलग-अलग घटनाओं में किशोरी समेत पांच ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


गिरवां थाना क्षेत्र के पैगंबरपुर गांव में बलराम (22) पुत्र अयोध्या प्रसाद ने बुधवार को दोपहर मकान की अटारी में फांसी लगा ली। परिजनों की निगाह पड़ी तो फंदे से उतार कर उसे जिला अस्पताल लाए। मां सिरिया देवी ने बताया कि बलराम नशे की लत पूरा करने के लिए घर में चना से भरी बोरी लेकर बाजार में बेचने जा रहा था। रोकने और डांटने पर उसने फांसी लगा ली। एक अन्य घटना में शहर के गायत्री नगर निवासी गुड़िया (13) पुत्री रामलाल ने बुधवार को सुबह सूने घर में किसी बात पर नाराज होकर जहर खा लिया। कुछ देर बाद घर आए ताऊ ने उसे कमरे में बेहोशी हालत में पड़ा देखा तो जिला अस्पताल पहुंचाया। परिजन घटना की वजह नहीं बता सके।

उधर, तिंदवारी थाना क्षेत्र के पिपरगवां में प्रमोद (30) पुत्र रामाधार ने मंगलवार को रात घरेलू विवाद से नाराज होकर घर पर जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे पीएचसी, तिंदवारी लाए। प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। एक अन्य घटना में सीमावर्ती मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के गौरिहार गांव में आरती (19) ने बुधवार को सुबह पति हरिशंकर की डांट से नाराज होकर ससुराल में जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। दूसरी घटना में बबेरू कोतवाली क्षेत्र के मरका गांव में राम कुमार (22) पुत्र राकेश ने मंगलवार को रात घरेलू विवाद से नाराज होकर जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे सीएचसी, बबेरू में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन


बबेरू प्रतिनिधि के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के भांटी गांव में अमिता (24) पत्नी प्रमोद ने बुधवार को सुबह किसी बात पर नाराज होकर ससुराल में जहर खा लिया। परिजन उसे सीएचसी, बबेरू लाए। हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन


- पांच ने जहर खाया, अस्पताल भर्ती
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें