फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

213 टेबल पर एक साथ होगी मतगणना

Fri, 11 Dec 2015 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। ग्राम प्रधान व सदस्य पद के लिए 13 दिसंबर को सुबह सात बजे से मतगणना होगी। मतगणना न्याय पंचायतवार कराई जाएगी। एक न्याय पंचायत में तीन टेबल लगेंगी।
विज्ञापन


दो मेज पर प्रधान व एक टेबल पर सदस्य के वोटों की गिनती की जाएगी। जिले के आठ ब्लाकों की 71 न्याय पंचायतों में एक साथ 213 मेजों पर वोट गिने जाएंगे।

मतगणना के लिए इतनी ही पार्टियां बनाई गई हैं। दोपहर बाद से परिणाम आने लगेंगे। दो पालियों में वोटों की गिनती होगी।

प्रशासन ने 24 घंटे में मतगणना पूरी करने का लक्ष्य तय किया है। मतगणना को लेकर डीएम सुरेश कुमार और एसपी आरपी पांडेय ने सुरक्षा के कड़े निर्देश दिए हैं।

मतगणना के लिए हर कक्ष में सीसीटीवी कैमरे लगेंगे। प्रशासन ने सीसीटीवी कैमरों के लिए राज्य निर्वाचन आयोग को चिट्ठी भेजी है। सीसीटीवी कैमरों का इंतजाम न होने की स्थिति में वीडियोग्राफी कराई जाएगी।
विज्ञापन


एक गणना पार्टी में एक गणना पर्यवेक्षक, तीन सहायक व एक अतिरिक्त सहायक शामिल रहेगा। डीएम सुरेश कुमार ने कहा कि गणना निष्पक्ष व पारदर्शी होगी।

मतगणना के दौरान फोर्स केे पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। पुलिस अधीक्षक आरपी पांडेय ने बताया कि मतगणना स्थल की 100 मीटर की परिधि में आम लोगों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। मतगणना स्थल पर पुलिस के साथ ही पीएसी भी तैनात रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें