फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: मंडल की 21 परियोजनाएं पिछड़ीं, आयुक्त बोले- समय से पूरी करें

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। चित्रकूटधाम मंडल में एक करोड़ से अधिक लागत की 21 निर्माण परियोजनाएं तय समय से पीछे चल रही हैं। शुक्रवार को समीक्षा बैठक में आयुक्त अजीत कुमार ने संबंधित कार्यदायी संस्थाओं को प्राथमिकता से काम पूरा कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

आयुक्त सभागार में बांदा, चित्रकूट, महोबा और हमीरपुर की कुल 343 परियोजनाओं की समीक्षा की गई। इनमें 256 पूरी हो चुकी हैं और 87 निर्माणाधीन हैं। सभी परियोजनाओं की स्वीकृत लागत 19,540.63 करोड़ रुपये है। इन पर 99 प्रतिशत वित्तीय प्रगति दर्ज की गई है।
विभागवार समीक्षा में यूपी प्रोजेक्ट्स कॉरपोरेशन की नौ और ग्रामीण अभियंत्रण सेवा की चार परियोजनाएं विलंबित मिलीं। आयुक्त ने कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। चित्रकूट हवाई पट्टी के विस्तार कार्य की 90 प्रतिशत, डिफेंस कॉरिडोर के चित्रकूट नोड की बाउंड्रीवाल की 80 प्रतिशत और रायपुरा पेयजल योजना की 96 प्रतिशत प्रगति की भी समीक्षा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें