फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: पहले दिन बिके 21 पर्चे, नामांकन एक भी नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। लोकसभा चुनाव के नामांकन के पहले दिन किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल नहीं किया। हालांकि पहले दिन नामांकन पत्र लेने के लिए प्रत्याशी और समर्थक पहुंचे। भाजपा, सपा, बसपा सहित 21 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र लिया। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस फोर्स तैनात रही।
विज्ञापन


बांदा-चित्रकूट लोकसभा के लिए शुक्रवार से कलक्ट्रेट परिसर में नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। सुरक्षा की दृष्टि से भारी पुलिस बल तैनात रहा। किसी भी अनाधिकृत व्यक्ति को नामांकन स्थल में प्रवेश नहीं दिया। नामांकन पत्र लेने जाने वाले प्रत्याशियों व समर्थकों को सघन तलाशी के बाद ही अंदर जाने दिया गया। जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल व पुलिस अधीक्षक ने नामांकन स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा का जायजा लिया।
पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि नामांकन स्थल पर प्रत्याशी समेत पांच से अधिक लोग अंदर प्रवेश नहीं करेंगे। तलाशी के बाद भी इन्हें अंदर जाने दिया जाए। पहले दिन एक भी नामांकन पत्र दाखिल नहीं हुआ। हालांकि भाजपा प्रत्याशी आरके पटेल, सपा प्रत्याशी शिवशंकर पटेल व बसपा प्रत्याशी मयंक द्विवेदी, भारतीय शक्ति चेतना पाटी प्रत्याशी रामसिंह सहित 21 प्रत्याशियों व समर्थकों ने नामांकन पत्र लिए। उम्मीद जताई जा रही है कि भाजपा 28 को व सपा और बहुजन समाज पार्टी प्रत्याशी 29 अप्रैल को नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें