फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बिना नक्शे के संचालित मिले 21 बारात घर, नोटिस देकर खानापूर्ति

Sun, 07 Dec 2025 12:53 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
फोटो- 11 शहर के बलखंडी नाका में होटल के सामने लगा जाम। संवाद
विज्ञापन
बांदा। शहर के अंदर बिना नक्शे के बने ज्यादातर विवाह घरों व होटलों में पार्किंग ही नहीं है। अलबत्ता सहालग के दौरान सड़क के किनारे लग्जरी गाड़ियों के खड़े होने व द्वारचार आदि की रस्में किए जाने से आए दिन सड़कों पर जाम की स्थिति बनी रहती है। यहां तक कि कई होटल व बारात घर मुख्य सड़क से हटकर गलियों में बने हैं। जहां पर यदि आग लग जाए तो मौके तक दमकल भी नहीं पहुंचेगी।
विज्ञापन

शहर में 46 होटल व बारात घर संचालित हैं। मजे की बात तो यह है 21 होटल व बारात घर बिना नक्शे के न केवल बन गए, बल्कि संचालित हो रहे हैं। इनमें न तो पार्किंग है और न ही आग से बचाव के पर्याप्त उपाय किए गए हैं। कई होटल और बारात घर मुख्य सड़क से हटकर गलियों में बने हैं। आग लगने की घटना हो जाए तो फायर ब्रिगेड भी मौके पर नहीं पहुंचेगी। बीडीए ने इनके खिलाफ आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की।
दबाव पड़ने पर सिर्फ नोटिस देकर औपचारिकता पूरी कर ली। अफसरों की लापरवाही का खामियाजा शहर की जनता को भोगना पड़ रहा है। सहालग के समय होटल व बारात घरों के आसपास सड़कों में बरातियों व मेहमानों की गाड़िया खड़ी हो जाती हैं। फिलहाल विकास प्राधिकरण का प्रभार एडीएम नमामि गंगे को मिला है तब से कार्रवाईयां शुरू हो गई है। जिससे होटल व बारात घर संचालकों में खलबली मची है।
विज्ञापन

-
यह है शहर की स्थिति
होटल संचालित नक्शा नहीं
17 17 04
बारात घर संचालित नक्शा नहीं
29 29 21

इनसेट-
जल्द पास कराएं नक्शा
विकास प्राधिकरण के सहायक अभियंता आरपी यादव ने बताया कि बिना नक्शे के संचालित बारात घर मालिकों को नोटिस जारी कर शनिवार को बुलाया गया था। सचिव की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें सभी को चेतावनी दी गई है कि वह जल्द नक्शा पास कराने की कार्रवाई करें। अन्यथा जुर्माने के साथ ही निर्माण को गिराने की कार्रवाई की जाएगी। सभी ने नक्शा पास कराने का आश्वासन दिया है।

वर्जन-
बिना नक्शा पास कराए बारात घर बनाने वालों के सामने सबसे बड़ी समस्या यह है कि जिनके बारात घर बीडीए के मानक के अनुरूप है तो उनके नक्शे पास हो जाएंगे लेकिन जो मानक के अनुरूप नहीं है उनके नक्शे कैसे और किस स्थिति में पास होंगे इस पर विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन


- मदन मोहन, एडीएम नमामि गंगे व बीडीए सचिव

फोटो- 11 शहर के बलखंडी नाका में होटल के सामने लगा जाम। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें