आदर्श बजरंग इंटर कालेज में शुक्रवार को प्रधानाचार्य
मेजर मिथलेश कुमार पांडेय ने गरीब वर्ग के छात्रों को मुफ्त स्वेटर प्रदान
किए। ये स्वेटर निर्धन छात्र कोष से खरीदे गए हैं।
हरेक कक्षा के
जरूरतमंद छात्रों को चिह्नित कर उन्हें स्वेटर दिए गए। प्रधानाचार्य ने
छात्रों को नसीहत दी कि विषम परिस्थियों में भी धैर्य रखकर लक्ष्य की ओर
अग्रसर रहें, ताकि देश के श्रेष्ठ नागरिक बन सकें।
इस मौके पर उप
प्रधानाचार्य मंगल प्रसाद, माध्यमिक शिक्षक संघ मंत्री देशराज सिंह सहित
प्रवक्ता दिनेश प्रसाद, जावेद अख्तर, सत्येंद्र कुमार, प्रकाशचंद्र
त्रिपाठी, अखिलेश शुक्ल, रणविजय सिंह, अर्चना शुक्ला, रविशंकर पाल, राकेश
वर्मा, जीतेंद्र सिंह इत्यादि उपस्थित रहे।