फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: सत्यापन में मृत मिले 2046 वृद्धावस्था पेंशन के लाभार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। समाज कल्याण विभाग द्वारा ग्राम पंचायतों में कराए गए वृद्धावस्था पेंशन के सत्यापन में दो हजार से अधिक लाभार्थी मृत मिले। 50 अपात्र पाए गए। सत्यापन रिपोर्ट आने के बाद विभाग ने मृत व अपात्र लाभार्थियों से रिकवरी की तैयारियां शुरू कर दी है। तीन माह की पेंशन यानि एक किस्त तीन हजार की इनके खाते भेजी जा चुकी है। बैंक को भी इस संबंध पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन

जिले की 479 ग्राम पंचायतों व शहरी क्षेत्र में 59399 वृद्धावस्था पेंशनर है। शासन के आदेश पर विभाग ने ग्राम पंचायतों में पेंशनरों के पात्रता का सत्यापन कराया। सत्यापन के दौरान ग्राम शहरी क्षेत्र मे 82 और गांवो मे 1954 पेंशनर मृत पाए गए। सर्वाधिक शहरी क्षेत्र अतर्रा में 42, बांदा में 16 व नरैनी में 11 मृत मिले। गांवों की बात करे तो सर्वाधिक मृत महुआ ब्लाक में 357 नरैनी में 350, बिसंडा में 294 मृत मिले। साथ ही शहरी क्षेत्र में 25 और गांवों में 26 पेंशनर अपात्र भी पाए गए। सत्यापन रिपोर्ट आने के बाद विभाग हरकत में आ गया।
समाज कल्याण अधिकारी अभिषेक अवस्थी का कहना है कि दस्तावेज देखे जा रहे है कि किस पेंशनर को कितनी पेंशन भेजी गई और खाते में कितनी मौजूद है। उनसे रिकवरी की तैयारी की जा रही है। बैंकों को भी इस बावत पत्र लिखा गया है। मृत व अपात्र पेंशनरों के खातों में मौजूद राशि की निकासी को रोकने के लिए कहा गया है। रिकवरी के दस्तावेज तैयार होने के बाद पेंशनरों के खातों में पड़ी राशि को वापस मंगा लिया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें