फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल कर्मियों का धरना 29 को

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। नार्थ सेंट्रल रेलवे इंप्लाइज संघ 29 जनवरी को अपने कई विभागीय अधिकारियों/अभियंताओं के विरुद्ध चित्रकूटधाम (कर्वी) में धरना प्रदर्शन करेगा। संघ की बैठक में सचिव केके त्रिपाठी ने कहा कि वरिष्ठ खंड अभियंता (पीडब्ल्यूआई) झांसी में रहते हैं।
विज्ञापन


सप्ताह में एक ही दिन मुख्यालय आते हैं। इसी तरह आईओडब्लू आवास में बैठकर ही सारे कार्य निपटाते हैं। इसी तरह सहायक मंडल अभियंता (एडीएन) पर भी कमोवेश यही आरोप लगाए हैं। दोनों अधिकारी संरक्षा कार्य से जुड़े कर्मचारियों को अपने आवास पर लगाए हैं। कर्मचारियों के आवास जर्जर हालत में हैं।

नलों में दूषित पानी की आपूर्ति हो रही है। शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की जाती है। कर्वी रेलवे कालोनी में बाहरी लोगों का कब्जा है। संघ पदाधिकारियों व कर्मचारियों से आंदोलन को सफल बनाने का आह्वान किया। उधर, इस बाबत सहायक मंडल अभियंता एससी गिरि ने कहा कि यूनियन के चुनाव नजदीक हैं। इसलिए ऐसा किया जा रहा है। काम सिस्टम से होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें